scriptअंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया में वैज्ञानिकों को मिली बढ़ी कामयाबी | Under Construction Planet Photo Clicked in Remote Space | Patrika News

अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया में वैज्ञानिकों को मिली बढ़ी कामयाबी

Published: Nov 24, 2015 12:12:00 pm

Submitted by:

अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया में वैज्ञानिकों को रोमांचक
कामयाबी हासिल हुई है। वैज्ञानिकों ने एक निर्माणाधीन ग्रह की तस्वीर
खींची है। जो कि धरती से 450 प्रकाश वर्ष दूर तारे के नजदीक स्थित है।

अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया में वैज्ञानिकों को रोमांचक कामयाबी हासिल हुई है। वैज्ञानिकों ने एक निर्माणाधीन ग्रह की तस्वीर खींची है। जो कि धरती से 450 प्रकाश वर्ष दूर तारे के नजदीक स्थित है।

अमेरिका की अरिजोना यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इस ग्रह की तस्वीरें खींचीं। यह नया तारा एलकेसीए15 के चक्र में स्थित है। इसके चक्र की धरती से दूरी और वहां के गैसीय व धूलभरे वातावरण के बावजूद तस्वीर खींचना बड़ी सफलता है।

शोध से जुड़े स्नातक छात्र स्टेफ सेलम ने कहा, ‘यह पहली बार है जब हम किसी निर्माणाधीन ग्रह की तस्वीर लेने में सफल हुए हैं।’


वातावरण और चारों ओर फैली गर्म व ठंडी हवाओं के चलते दूरस्थ पिंडों की साफ तस्वीरें लेना मुश्किल होता है। सूर्य के अतिरिक्त किसी अन्य तारे का चक्कर लगा रहे करीब 2,000 ज्ञात ग्रहों में से मुश्किल से 10 की तस्वीरें ली जा सकी हैं। ये तस्वीरें भी इन ग्रहों के निर्माण के बहुत समय बाद की हैं।

निर्माण प्रक्रिया

तारे के निर्माण के समय बिखरे टुकड़ों से उसके चारों ओर चक्र बन जाता है। इसी चक्र के अंदर ग्रहों का निर्माण होता है और आसपास के टुकड़े उस ग्रह पर गिरकर उसे आकार देते हैं। इस प्रक्रिया में नए ग्रह के चारों ओर एक खाली जगह बन जाती है, जिसमें ग्रह स्थापित रहता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो