scriptजैसलमेर में पारा 45 डिग्री पार | Mercury crosses 45 degrees in Jaisalmer | Patrika News

जैसलमेर में पारा 45 डिग्री पार

locationझालावाड़Published: Apr 27, 2015 12:28:00 am

जिलेभर में गर्मी का असर बरकरार
है और लोगों को कोई राहत नहीं मिल रही। पूरे दिन धूप और उमस की वजह

jaisalmer

jaisalmer

जैसलमेर।जिलेभर में गर्मी का असर बरकरार है और लोगों को कोई राहत नहीं मिल रही। पूरे दिन धूप और उमस की वजह से गर्मी का असर अधिक नजर आता है। पत्थरों से बने मकान भट्ठी जैसे तपने लगे हैं। छतों पर लगी टंकियों का पानी भी काफी गर्म हो कर असहनीय हो जाता है।

हालात यह हैं कि गर्मी के मौसम में कूलर और पंखे भी नाकारा होने लगे हैं। इन दिनो सूर्योदय के साथ ही गर्मी अपने तेवर दिखाने शुरू कर देती है, वहीं शाम को भी उमस बनी रहने से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। अलबत्ता देर रात में हवा चलने से लोगों को थोड़ी राहत मिल पाती है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 45.5 व न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सैलानी भी त्रस्त


जिले में गर्मी के रौद्र रूप से स्थानीय बाशिंदो के साथ-साथ सैलानी भी त्रस्त नजर आ रहे हंै। दिनो दिन गर्मी के बढ़ते प्रकोप से लोगों का बुरा हाल है, वहीं पशुधन भी व्याकुल नजर आ रहा है। आग बरसाने वाली गर्मी के साथ-साथ इन दिनों उमस भी लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। दोपहर के समय मुख्य बाजारों में दुकानें बंद नजर आती है, वहीं सड़क मार्ग भी सूने दिखाई देते हंै।

उधर, ग्रामीण क्षेत्रो मे भी इन दिनों प्रचण्ड गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है। गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से भी परहेज करने लगे हैं। दोपहर तक गर्मी का प्रकोप बढ़ जाता है और सड़कें व गली-मोहल्ले सूने नजर आने लगते हैं।

घरों से निकलना मुश्किल


पोकरण. क्षेत्र में चल रहा भीष्ाण गर्मी व लू का दौर रविवार को भी जारी रहा। रविवार को सूर्योदय के साथ ही हवा रूकी होने से उमस का माहौल बना हुआ था। 10 बजे बाद भीषण गर्मी के साथ लू का दौर शुरू हो गया। दोपहर के समय आसमान से अंगारे बरसने लगे। जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। जिससे मुख्य मार्गो पर चहल पहल कम देखने को मिली। देर शाम तक भी भीषण गर्मी का दौर जारी रहा। गर्मी के चलते आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। दिनभर शीतल खाद्य व पेय पदार्थो की दुकानों पर भीड़ देखने को मिल रही है। लोग मुंह पर रूमाल बांधकर घरों से निकल रहे है।

मोहनगढ़. क्षेत्र में इन दिनों लू एवं गर्मी का दौर जारी है। रविवार को सुबह से गर्मी का दौर शुरू हो गया। दोपहर मे ग्रामीणों का घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो गया। दोपहर के समय मुख्य मार्गो व बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।

भीष्ाण गर्मी व लू के थपेड़ों ने आम जन को प्रभावित किया। लोगों को भीष्ाण गर्मी से बचने के लिए एसी व कूलर का सहारा लेना पड़ रहा है। गर्मी के चलते पशु-पक्षी आहत नजर आ रहे हैं। भीषण गर्मी के चलते दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

फतेहगढ़. उपखंड मुख्यालय सहित आस-पास के गांवों व ढाणियों में रविवार को भीषण गर्मीव लू का दौर जारी रहा। भीषण गर्मी के चलते जन-जीवन प्रभावित रहा। रविवार को सुबह नौ बजे से ही भीषण गर्मी व लू का दौर शुरू हो गया। दोपहर में आसमान से अंगारे बसरने लगे। शाम को भी लू का दौर जारी रहा। भीषण गर्मी के चलते दिन-भर बाजारों व मुख्य मार्गो पर सन्नाटा पसरा रहा।

खुईयाला. क्षेत्र में गत दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी व लू से आमजन व पशुधन बेहाल हैं। रविवार को सुबह नौ बजते ही भीषण गर्मी व लू का दौर शुरू हो गया। दोपहर के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। भीषण गर्मीसे आहत पशुधन सुबह दस बजे से पहले ही पेड़-पौधों की छाया में आकर बैठ गए। दोपहर के समय गलियों व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। रविवार को खुईयाला, आसुतार, 40 आरडी सहित सीमान्त क्षेत्र में लू का दौर जारी रहा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो