scriptहत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप | The body charged with killing hanging on tree | Patrika News
जयपुर

हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप

स्थानीय पुलिस ने अदालती इस्तगासे के आधार पर मंगलवार को किशोर की
हत्या कर उसका शव पेड़ पर लटकाने के आरोप में तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज
किया।

जयपुरNov 03, 2015 / 09:28 pm

jainarayan purohit

स्थानीय पुलिस ने अदालती इस्तगासे के आधार पर मंगलवार को किशोर की हत्या कर उसका शव पेड़ पर लटकाने के आरोप में तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार साबुआना निवासी मुखत्यार सिंह पुत्र भगतसिंह बावरी का आरोप है कि तीन अक्टूबर को गांव के ही तारा सिंह, पूर्ण सिंह व श्रवण बावरी ने मिलकर उसके पुत्र हरबंस सिंह (15) की हत्या कर दी। उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए गले में चुन्नी का फं दा डालकर शव पेड़ पर लटका दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि तीन अक्टूबर को हरबंस सिंह घर में पेड़ पर चुन्नी से बने फंदे पर लटका मिला था। घटना के समय वह घर पर अकेला था। पुलिस ने पहले मर्ग दर्ज की थी। अब मामला हत्या में बदल गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो