scriptकांग्रेसियों की तैयारियों को झटका, टल गया राजबब्बर का कार्यक्रम | Raj Babbar Roadway canceled in Jhansi | Patrika News

कांग्रेसियों की तैयारियों को झटका, टल गया राजबब्बर का कार्यक्रम

locationझांसीPublished: Oct 06, 2016 12:57:00 pm

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का कार्यक्रम टल जाने से मिशन-2017 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस की चुनावी मुहिम को हलका सा झटका लगा है।

raj babbar

raj babbar

झांसी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का कार्यक्रम टल जाने से मिशन-2017 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस की चुनावी मुहिम को हलका सा झटका लगा है। इससे राजबब्बर के कार्यक्रम की तैयारियों में लगे कांग्रेसियों को भी मायूसी हाथ लगी है। वहीं, अब कांग्रेस के टिकट के दावेदारों को प्रदेश अध्यक्ष के नए सिरे घोषित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां नए सिरे से करने की चिंता सताने लगी है।


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कर चुके हैं रोड शो और खाट सभाएं
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पिछले महीने ही बुंदेलखंड में खाट सभाएं और रोड शो कर चुके हैं। इसके तुरंत बाद ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का कार्यक्रम तय हो जाने से कांग्रेसियों में खासा उत्साह नजर आ रहा था, तैयारियां भी तेज कर दी गई थीं, लेकिन इसी बीच राजबब्बर का कार्यक्रम टल जाने की सूचना आ गई। इससे प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम की तैयारियो में जुटे कांग्रेसी मायूस से नजर आ रहे हैं। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम टलने के पीछे नवरात्रि और मुहर्रम जैसे त्योहारों का होना बताया जा रहा है, लेकिन ज्यादातर कांग्रेसी राजबब्बर का कार्यक्रम टलने की वजह के बारे में कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं हैं। 


बैठक में दी गई जानकारी
कांग्रेसियों की एक बैठक यहां कांग्रेस कार्यालय में बुलाई गई। इस बैठक में पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का कार्यक्रम टलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजबब्बर का दौरा समूचे बुंदेलखंड का था। इसमें उन्हें महोबा भी जाना था। नवरात्रि के अवसर पर महोबा में एक बड़ा धार्मिक कार्यक्रम होता है। ऐसे में राजबब्बर का कार्यक्रम हो पाना संभव नजर नहीं आ रहा था। इसलिए इस कार्यक्रम को फिलहाल टाल दिया गया है। अब दशहरा के बाद अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में यह कार्यक्रम होने की उम्मीद है। पार्टी हाईकमान से प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का कार्यक्रम आने के बाद सभी को सूचना देने की बात कही गई। 


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो