scriptसमीक्षा बैठक करने झांसी पहुंचे शिवसेना प्रदेश प्रमुख का जलाया गया पुतला  | shivsena state chief santosh khatik effigy before UP Vidhan Sabha elections 2017 | Patrika News

समीक्षा बैठक करने झांसी पहुंचे शिवसेना प्रदेश प्रमुख का जलाया गया पुतला 

locationझांसीPublished: Oct 25, 2016 07:15:00 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने झांसी पहुंचे शिवसेना के प्रदेश प्रमुख को मंगलवार को विरोध का सामना करना पड़ा

JHANSI

JHANSI

झांसी. विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने झांसी पहुंचे शिवसेना के प्रदेश प्रमुख को मंगलवार को विरोध का सामना करना पड़ा। पार्टी से निष्कासित कार्यकर्ताओं ने आज इलाइट चौराहे पर प्रदेश प्रमुख कार्यकर्ताओं पुतला जलाया। निष्कासित कार्यकर्ताओं ने कई तरह के आरोप बुन्देलखण्ड प्रभारी और प्रदेश प्रमुख अध्यक्ष पर लगाए हैं। दूसरी ओर प्रदेश प्रमुख ने कहा कि विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं को चार दिन पहले पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। 

प्रदेश प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाकर जलाया पुतला 

शिवसेना के पूर्व बुंदेलखंड प्रभारी संतोष खटीक ने समर्थकों के साथ इलाइट चौराहे पर प्रमुख अनिल सिंह का पुतला जलाया। संतोष के साथ मंगल सिंह बुंदेला, अजय श्रीवास्तव, आशू दीक्षित, आनंद कुशवाहा, सोनू रायकवार, गौतम सिंह, सतेंद्र साहू समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संतोष ने आरोप लगाया कि पार्टी के महाराष्ट्र मुख्यालय से प्रदेश कार्यकारिणी को भंग किया जा चुका है। आरोप लगाया कि अनिल सिंह खुद को प्रदेश प्रमुख और संजीव तिवारी खुद को प्रदेश महासचिव बताकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं और पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। 

प्रदेश प्रमुख बोले, निष्कासित किये जा चुके है प्रदर्शनकारी 
 
निष्कासित कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन और आरोपों पर प्रदेश प्रमुख अनिल सिंह ने पत्रिका संवाददाता को बताया कि संतोष खटीक को चार दिन पहले पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। संतोष और अन्य कार्यकर्ता पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निकाले गए है। अनिल सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख उद्धव ठाकरे के निर्देश पर संगठन को उत्तर प्रदेश में मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो