scriptबनठन कर पहुँचती थी जेवर खरीदने, कर लेती थी चोरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार | Women robbers arrested by Police in Mauranipur | Patrika News
झांसी

बनठन कर पहुँचती थी जेवर खरीदने, कर लेती थी चोरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ज्वैलर्स की दुकानों से जेवर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

झांसीSep 22, 2016 / 11:38 pm

Abhishek Gupta

Women Theives

Women Theives

झाँसी. ज्वैलर्स की दुकानों से जेवर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं बनठन कर दुकानों में जेवर खरीदने पहुँचती थी और चकमा देकर जेवर चोरी कर लेती थी। इन महिलाओं ने पांच सितंबर को नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से सोने के चार कंगन चोरी कर लिए थे। चोरी की यह घटना दुकान में लगे सी सी टी वी कैमरे में कैद हो गई थी जिसके आधार पर पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

नवाबाद थाना पुलिस ने मऊरानीपुर तिराहे से दो महिलाओं पुष्पा और पूनम को गिरफ्तार किया था। दोनों रिश्ते में सास बहु हैं। ये दोनों कानपुर की रहने वाली हैं। इनके गैंग में सात-आठ महिलाएं हैं। ये लोग दो-दो या तीन-चार के ग्रुप में घटनाओं को अंजाम देती हैं। इनके गैंग में पुरुष भी होते हैं जो इनके साथ जाते हैं। पुलिस का दावा है कि अब तक यह गैंग पचास से अधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। ये महिलाएं इससे पहले कई बार जेल जा चुकी हैं। 

एस पी देहात अरुण कुमार दीक्षित ने बताया कि ये महिलाएं पिछले दस सालों से चोरी का गैंग चला रही हैं। इस गैंग की सरगना पुष्पा है। इन्हें गिरफ्तार कर चार सोने के कंगन बरामद किये गए हैं जिसे इन्होंने पिछले दिनों झाँसी में ज्वैलर्स के यहाँ से चोरी की थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो