scriptरुस सीरिया के वैध अधिकारियों को ही कर रहा है हथियारों की आपूर्ति | Russisa supply arms to authorised officers in syria:Dmitri peskov | Patrika News

रुस सीरिया के वैध अधिकारियों को ही कर रहा है हथियारों की आपूर्ति

Published: Dec 12, 2015 03:13:00 pm

Submitted by:

barkha mishra

रुस सीरिया के वैध अधिकारियों को हथियारों की आपूर्ति कर रहा है। यह बात कल रूस की सरकार के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कही।

रुस सीरिया के वैध अधिकारियों को हथियारों की आपूर्ति कर रहा है। यह बात कल रूस की सरकार के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कही। उन्होंने यह बात फ्री सीरियन आर्मी के लिए रुसी अस्त्रों की आपूर्ति के बारे में अपने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की टिप्पणी पी कही।

पेस्कोव ने इस संबंध में स्थिति​ का और ज्यादा स्पष्ट करते हुए कहा कि रूसी अस्त्र सीरियाई अरब गणराज्य के वैध अधिकारियों को ही दिए जा रहे है।

इससे पहले शुक्रवार को पुतिन ने कहा था कि रुस सीरियाई विपक्ष की फ्री सीरियन आर्मी को समर्थन दे रहा है। और इस्लामी आतंकवादियों के खिलाफ विरूद्ध सीरियाई सेना की संयुक्त कार्रवाई में हथियारों की आपूर्ति और हवाई हमले में मदद कर रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो