script

Samvida shikshak के 41205 पदों पर भर्ती जल्द

Published: Jul 19, 2017 06:17:00 pm

Samvida shikshak Recrutiment, मध्यप्रदेश का प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी (पीईबी) जल्द ही Atithi shikshak

samvida shikshak recruitment

atithi shikshak mp 2016-17, contract teacher, atithi shikshak aadesh 2017 18

लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे बेरोजगारों के लिए बड़ी खबर है। जल्द ही 50 हजार से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती होने वाली है। सबसे पहले पटवारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की भर्ती के आदेश जारी हो गए हैं, जबकि Samvida shikshak, Atithi shikshak की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू होने वाली है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को एक कार्यक्रम में घोषणा की है कि दस हजार पटवारियों, 550 तहसीलदार और 940 नायब तहसीलदारों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आदेश भी दे दिए गए हैं। इस खबर के बाद लंबे समय से नौकरी का इंतजार कर रहे बेरोजगारों के लिए यह अच्छी खबर है।


41 हजार से ज्यादा samvida shikshak की भर्ती जल्द
मध्यप्रदेश का प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी (पीईबी) जल्द ही संविदा शिक्षकों की भर्ती करने वाला है। कैबिनेट बैठक में 41205 संविदा शिक्षकों की भर्ती की हरी झंडी मिलने के बाद से यह प्रक्रिया रुकी हुई है। सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में चरणबद्ध तरीके से यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।

मध्यप्रदेश की राज्य सरकार शिक्षकों की बंपर वैकेंसी के प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी दे चुकी है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में इसके लिए आवेदन फार्म मार्केट में आने वाली हैं। यह परीक्षा पहले व्यापमं लेता है। इसका नाम बदलकर अब प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) कर दिया गया है।

प्रक्रिया में लगता है तीन माह
पीईबी जो परीक्षा आयोजित करने वाला है उनमें संविदा शाला शिक्षक वर्ग-01 पात्रता परीक्षा, संविदा शाला शिक्षक वर्ग-02 पात्रता परीक्षा और संविदा शाला शिक्षक वर्ग-3 पात्रता परीक्षा शामिल हैं। सूत्रों की माने तो यह परीक्षा के आवेदन फार्म जारी करने पर विचार चल रहा है। क्योंकि इतने बड़े पैमाने पर यह परीक्षा आयोजित करने में काफी स्टाफ और पुलिस बल लगाया जाता है। ऐसे में पिछली बार की अव्यवस्था से सबक लेकर इसे चरणबद्ध तरीके से कराया जा रहा है। यानी प्रक्रिया तो तीन माह तक पूरा किया जाएगा।


ऑनलाइन होगी परीक्षा
पिछली बार की अव्यवस्था के कारण बोर्ड कोई कोताही नहीं बरतना चाहता है। उसे इसके लिए बड़ी संख्या में परिवीक्षकों की जरूरत पड़ेगी, वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल की भी जरूरत पड़ेगी। कुछ सालों से बदनामी झेल रहे व्यापमं अब किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त करने के मूड में नहीं लगता है। इसलिए वह 41 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती को पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाने जा रहा है।

18 हजार पद स्वीकृति
मध्यप्रदेश का स्कूल शिक्षा विभाग में 41 हजार पदों पर samvida shikshak को भर्ती करना चाहता है। लेकिन वित्त विभाग ने इतनी बड़ी संख्या में भर्ती पर आपत्ति उठाई थी, उसने महज 18 हजार पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दी। प्रदेश के मुख्य सचिव ने भी इतनी बड़ी संख्या में भर्ती पर सवाल खड़ा किया था। सूत्रों के अनुसार जल्द इन आपत्तियों को दरकिनार करते हुए 41 हजार से अधिक पदों पर संविदा शिक्षकों की भर्ती की जाने वाली है।


किस वर्ग में कितने पद
वर्ग-1 : 10905 पद
वर्ग-2 : 11200 पद
वर्ग-3 : 19000 पद


अब क्या होगा आगे ?
कैबिनेट में प्रस्ताव पास हो चुका है। अब नियमावली तैयार की जाएगी। हालांकि जैसी उम्मीद की जा रही थी, वैसा नहीं हुआ। वर्ग तीन में इस बाद पदों की संख्या काफी ज्यादा है। वर्ष 2011 में इससे पहले संविदा शिक्षकों की भर्ती हुई थी। तब वर्ग तीन में ज्यादा पद दिए गए थे। माना जा रहा था कि इस बाद वर्ग एक और दो में अधिक पद निकाले जाएंगे, पर ऐसा नहीं हुआ।

2018 चुनाव से पहले हो सकती है भर्ती
सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार चुनाव से पहले संविदा शिक्षकों को भर्ती करना चाहती है। इसलिए प्रक्रिया को लेट करती जा रही है। क्योंकि मध्यप्रदेश में 2018 में विधानसभा चुनाव है।

11 हजार पटवारियों, तहसीलदारों की भी होगी भर्ती
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को एक कार्यक्रम में घोषणा की है कि दस हजार पटवारियों, 550 तहसीलदार और 940 नायब तहसीलदारों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आदेश भी दे दिए गए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो