नई दिल्ली। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) में साइंटिस्ट व इंजीनियरों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। पदों की कुल संख्या 17 है।
यह हैं पद साइंटिस्ट/इंजीनियर एससी (सिविल) – 8 पद
साइंटिस्ट/इंजीनियर एससी (इलेक्ट्रिकल) – 2 पद
साइंटिस्ट/इंजीनियर एससी (रेफ्रिजरेशन व एसी) – 2 पद
साइंटिस्ट/इंजीनियर एससी (आर्किटेक्चर) – 1 पद
साइंटिस्ट/इंजीनियर एससी (सिविल), सेमी कंडक्टर लैबोरेट्री – 2 पद
साइंटिस्ट/इंजीनियर एससी (इलेक्ट्रिकल), सेमी कंडक्टर लैबोरेट्री – 2 पद
शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग)/ ग्रेड आईटीई/ एएमआईई होना अनिवार्य है।
वेतनमान 15600-39100 रूपए, ग्रेड पे 5400 रूपए
आयु
सीमा 24 अगस्त 2015 को न्यूनतम 35 वर्ष व अधिकतम 38 वर्ष। आरक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है।
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग – 100 रूपए
आरक्षित वर्ग व महिलाएं – नि:शुल्क
चयन प्रकिया चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा के लिए अहमदाबाद, बेंगलूरू, भोपाल, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, नई दिल्ली व तिरूवनंतपुरम सेंटर बनाए गए हैं।
ऎसे करें आवेदन इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन तरीके से ही किया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 अगस्त है। आवेदन पत्र व अन्य जानकारियों के लिए www.isro.gov.in पर लॉग ऑन करें।