scriptसत्ता का सुख भोगने के लिए नहीं हमारी सरकार | Not to indulge in the pleasures of power, our government | Patrika News

सत्ता का सुख भोगने के लिए नहीं हमारी सरकार

locationजोधपुरPublished: May 29, 2015 01:58:00 am

केन्द्रीय गृह
मंत्री राजनाथसिंह ने कहा कि हम सत्ता का सुख भोगने के लिए व देश को लूटने के लिए
सत्ता में नहीं

Rajnath Singh

Rajnath Singh

जोधपुर।केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथसिंह ने कहा कि हम सत्ता का सुख भोगने के लिए व देश को लूटने के लिए सत्ता में नहीं आए, बल्कि देश और समाज का नवनिर्माण करने आए हैं।


केन्द्र सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में गुरूवार दोपहर रावण का चबूतरा मैदान में आयोजित विशाल आमसभा को सम्बोधित को करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राणा की धरती, पन्नाधाय की युक्ति, भामाशाह की संपत्ति और मीरा की भक्ति वाले राजस्थानी भाष्ाा को मान्यता दिलाने के लिए प्रधानमंत्री से बात की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनता ने जो विश्वास किया है, उसे टूटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अब तक क्या किया है, इस पर बहस हो सकती है लेकिन हमारे प्रधानमंत्री की नीयत पर कोई सवालिया निशान नहीं उठा सकता है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 65 साल के इतिहास में 55 साल तक शासन किया। विशेष्ाकर पिछले दस साल में कांग्रेस सरकार ने देश को लूटा है। अब भाजपा सरकार का एक साल गुजरा है तो आरोप लगाने शुरू हो गए।


सभा के आरंभ में ऊर्जा मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह राणावत, विधि मंत्री अर्जुनलाल गर्ग, जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत, पाली सांसद पीपी चौधरी, केन्द्रीय ऊन बोर्ड के अध्यक्ष जसवंतसिंह विश्नोई, विधायक सूर्यकांता व्यास, जोगाराम पटेल, कैलाश भंसाली, पोकरण विधायक श्ौतानसिंह, राज्यसभा सदस्य रामनारायण डूडी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पब्बाराम विश्नोई, महिला प्रदेश अध्यक्ष वनिता सेठ ने संबोधित किया। महापौर घनश्याम ओझा ने आभार जताया। समारोह में जोधपुर सांसद की एक साल की उपलब्घियों पर आधरित ब्रोशर का विमोचन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो