scriptदाल भात केंद्र में भोजन करने वाला शख्स कोई और नहीं कलक्टर नीरज बंसोड़ हैं | Kabirdham: Collector Neeraj Bansod with the wife reached Dal Bhat Center | Patrika News
कबीरधाम

दाल भात केंद्र में भोजन करने वाला शख्स कोई और नहीं कलक्टर नीरज बंसोड़ हैं

कलक्टर नीरज बंसोड़ के साथ जिला पंचायत सीईओ डॉ. सर्वेश्वर भूरे भी अपनी पत्नी
के साथ दाल भात केन्द्र पहुुंचे थे। दोनों दंपती ने यहां भोजन किया।

कबीरधामJul 18, 2017 / 07:36 pm

Satya Narayan Shukla

Collector Neeraj Bansod with the wife reached Dal

Collector Neeraj Bansod with the wife reached Dal Bhat Center

कवर्धा. आमतौर पर आईएएस अफसरों के ठाठ-बाठ भरी जीवनशैली की चर्चा होती है लेकिन कुछ अफसर ऐसे भी होते हैं, जो अपनी सरलता के चलते अपनी अलग छवि पेश करते हैं। कवर्धा कलक्टर नीरज बंसोड़ ने मंगलवार को अपनी ऐसी ही छवि पेश की। वे न सिर्फ अकेले, बल्कि अपनी पत्नी के साथ दाल भात केन्द्र पहुंचे और वहां आम लोगों के साथ बैठकर भोजन किया।

दोनों दंपती ने भोजन किया

कलक्टर बंसोड़ के साथ जिला पंचायत सीईओ डॉ. सर्वेश्वर भूरे भी अपनी पत्नी के साथ दाल भात केन्द्र पहुुंचे थे। दोनों दंपती ने यहां भोजन किया। दरअसल, कवर्धा के कलक्टोरेट परिसर में दाल भात केन्द्र का संचालन किया जा रहा है और इस केन्द्र में जिले भर से कलक्टोरेट में अपनी फरियाद लेकर आने वाले लोगों के लिए रियायती दर पर भोजन की व्यवस्था रहती है। मंगलवार दोपहर अचानक कलक्टर बंसोड़ और सीईओ भूरे सपत्नीक यहां पहुंंचे और यहां की व्यवस्था की पड़ताल की।

तारीफ भी की

कलक्टर और सीईओ ने दाल भात केन्द्र में सफाई व्यवस्था को लेकर संचालक की प्रशंसा की। इसके बाद दोनों अफसरों और उनकी पत्नियों ने केन्द्र में आम लोगों के साथ बैठकर भोजन किया। अफसरों ने भरपेट भोजन करने के बाद दाल भात केन्द्र में मिलने वाले खाने की भी तारीफ की। जिले के दो प्रमुख अफसरों को अपने साथ भोजन करता देख लोग भी प्रसन्न नजर आए। कवर्धा कलेक्टोरेट परिसर में अफसरों के अचानक दाल भात केन्द्र पहुंचने और वहां आम हितग्राहियों की तरह भोजन करने की चर्चा दिन भर होते रही।

सादगी की मिसाल
कवर्धा जिले में पदस्थापना के साथ ही कलक्टर बंसोड़ आम लोगों की समस्याओं को लेकर लगातार सजग अफसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को कलक्टर ने आम लोगों के लिए स्थापित किए गए दाल भात केन्द्र मेें पहुंचकर न सिर्फ वहां की व्यवस्था का जायजा लिया, बल्कि उन्होंने वहां के भोजन का स्वाद चखकर लोगों के बीच अपनी सादगी की मिसाल पेश की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो