scriptआयरिश महिलाओं की मुहिम, ‘ट्वीटर’ पर दे रही है पीएम को महावारी की जानकारी | irish women on campaign: women are providing information about periods to PM on twitter | Patrika News
विदेश

आयरिश महिलाओं की मुहिम, ‘ट्वीटर’ पर दे रही है पीएम को महावारी की जानकारी

आयरलैंड में महिलाएं अपनी माहवारी की जानकारी
प्रधानमंत्री एंडा केनी को दे रही हैं। पीएम को ट्विटर के जरिये इस तरह की
जानकारी पहुंचाना एक मुहिम का हिस्सा है

Nov 10, 2015 / 03:43 pm

barkha mishra

आयरलैंड में महिलाएं अपनी माहवारी की जानकारी प्रधानमंत्री एंडा केनी को दे रही हैं। पीएम को ट्विटर के जरिये इस तरह की जानकारी पहुंचाना एक मुहिम का हिस्सा है। इस मुहिम के जरिए आयरलैंड की महिलाएं देश में गर्भपात पर रोक लगाने वाले कानून को वापस लिए जाने की मांग कर रहीं हैं।
 
आयरिश समाज गर्भपात को लेकर दो हिस्सों में बंटा हुआ है। साल 2013 में यह कानून कि अगर मां की जिंदगी खतरे में हो तो अबॉर्शन की इजाजत दी जा सकती है। इसके बाद से ही गर्भपात पर रोक लगाने वाले कानून के लिए आवाजें बुलंद होने लगीं।

ireland abortion

मशहूर आयरिश कॉमेडियन ग्रैनी मैग्वेर ने इस हफ्ते एक ट्वीट किया। इसमें लिखा है कि जैसा कि हम जानते हैं कि हमारी सरकार हमारे जननांगों का कितना ख्याल रखती है। इसलिए मुझे लगता है कि आयरलैंड की महिलाएं हमारे नेता एंडा केनी को अपनी माहवारी के बारे में पूरी जानकारी दें। ग्रैनी की इस ट्वीट के साथ ही यह अभियान इंटरनेट पर वायरल हो गया।

Home / world / आयरिश महिलाओं की मुहिम, ‘ट्वीटर’ पर दे रही है पीएम को महावारी की जानकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो