scriptममता बनर्जी सबसे ईमानदार भारतीय राजनेता! | mamta banerjee becomes top political leader of india! | Patrika News

ममता बनर्जी सबसे ईमानदार भारतीय राजनेता!

Published: Nov 06, 2015 12:43:00 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भारत की सबसे ईमानदार राजनेता बन गई हैं। जी नहीं, ये नतीजा किसी आधिकारिक सर्वे का नहीं है।  लेकिन ममता को यह तमगा दिया गया है चीन के उपराष्ट्रपति की तरफ से। 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भारत की सबसे ईमानदार राजनेता बन गई हैं। जी नहीं, ये नतीजा किसी आधिकारिक सर्वे का नहीं है। लेकिन ममता को यह तमगा दिया गया है चीन के उपराष्ट्रपति की तरफ से। 

दरअसल, चीन के उपराष्ट्रपति ली युआनचाओ ने न्यूटाउन स्थित इको पार्क में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाक़ात के दौरान उन्हें भारत का सबसे ईमानदार राजनेता करार दे डाला। ममता बैनर्जी से मुखातिब होते हुए युआनचाओ ने कहा, ”चीन के एक सर्वे में ममता बनर्जी ईमानदारी मामले में भारतीय राजनीतिकों में सबसे ऊपर हैं।” 

mamta banarjee

चीनी उपराष्ट्रपति के ममता को सबसे अव्वल भारतीय राजनेता बताने की जानकारी राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने पत्रकारों को दी। मित्रा ने यह भी कहा चीनी उपराष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल में विकास की भी जमकर सराहना की है।

चीनी उप राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चीन आने का निमंत्रण दिया और मुख्यमंत्री ने भी उनके आमंत्रण को मंजूरी देते हुए वहां जाने के लिए हामी भर दी है। उप राष्ट्रपति ली यूआनचाओ ने कहा कि चीन की कम्पनियां पश्चिम बंगाल में आधारभूत सुविधाओं के विकास, पर्यटन, ऑटो मोबाइल सहित अन्य सेक्टर में निवेश करना चाहती हैं।

mamta banarjee

पश्चिम बंगाल यात्रा पर आये चीनी उपराष्ट्रपति ने यहां उत्तर कोलकाता स्थित महाकवि रवींद्रनाथ ठाकुर के पैतृक निवास जोड़ासांको का अवलोकन किया। उन्होंने राजभवन में राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी से भी मुलाकात की। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में उनकी यात्रा को चीनी निवेश की संभावनाओं रूप में भी देखा जा रहा है। अंग्रेजों के समय से ही कोलकाता में चीन के लोगों का आना जाना था। कोलकाता के चाइना टाउन में अब भी चीन के लोग ही रह रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो