scriptबसपा छोड़ इस नेता ने थामा भाजपा का दामन, मायावती को बताया ‘हिटलर’ | BSP MLA Indrapal joined BJP in Sikandra Kanpur | Patrika News
कानपुर

बसपा छोड़ इस नेता ने थामा भाजपा का दामन, मायावती को बताया ‘हिटलर’

बसपा सुप्रीमो अपने लक्ष्य से भटककर सिर्फ अपना उल्लू सीधा करने में मशगूल हैं। उन्हें पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की परेशानी व समस्याओं से कोई मतलब नही है।

कानपुरDec 05, 2016 / 10:34 am

आकांक्षा सिंह

MAYAWATI

MAYAWATI

कानपुर देहात। बहुजन समाज पार्टी को पिछले कुछ महीनों से जोर का झटका धीरे से लग रहा था। बसपा पार्टी से कई दिग्गज नेता बहुजन समाज पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल हो गये हैं। जिसके बाद अब कानपुर देहात के सिकन्दरा विधानसभा के वर्तमान विधायक इंद्रपाल ने बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में चुन ली है। प्रदेश की की राजधानी में पहुंचे विधायक इंद्रपाल ने भाजपा के दिग्गज नेताओं के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पार्टी ज्वाइज करने पर उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने बसपा पार्टी के अंदर चल रही तानाशाही को बयां करते हुये कहा कि बसपा सुप्रीमो अपने लक्ष्य से भटककर सिर्फ अपना उल्लू सीधा करने में मशगूल हैं। उन्हें पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की परेशानी व समस्याओं से कोई मतलब नही है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ लूट खसोट के सिवा कुछ नहीं किया है। कार्यकर्ताओं को रोबोट की तरह इस्तेमाल करती हैं और रिमोट अपने पास रखती हैं। ऐसी तानाशाह पार्टी में रहने का कोई मतलब नहीं है। इसलिये मैंने बसपा को छोड़ भाजपा पार्टी को चुना है।

हिटलर की तरह काम करती है बसपा सुप्रीमो

जब पत्रिका के संवाददाता ने विधायक इंद्रपाल से बहुजन समाज पार्टी को छोड़ने का कारण पूछा तो उन्होंने मायावती का नाम लिये बिना कहा कि बसपा सुप्रीमो तानाशाह हिटलर की तरह पार्टी में काम करती हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ उनका बर्ताव सकारात्मक नहीं है। टिकट के नाम पर कार्यकर्ताओं का जमकर शोषण करती हैं। पैसे के अतिरिक्त कार्यकर्ताओं की मेहनत व पार्टी के लिये किये कार्यों का उनके सामने कोई अस्तित्व एवं सम्मान नही है। कांशीराम जी के समय के नेता व कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकालकर बाहर कर दिया और बाबा साहेब के उद्देश्य से विरत होकर काम कर रही है।



BJP


भाजपा की सोच व नीतियां अच्छी हैं

उन्होने भारतीय जनता पार्टी मे शामिल होने के बारे मे बताया कि भारतीय जनता पार्टी सभी के हित की बात करती है। देश की आम जनता का भी पूरा ख्याल रखती है और हमलोग सब जनता के लिये ही काम करते है। जिस पार्टी के लोगो की सोच अच्छी होती है, उस पार्टी का सम्मान व उसके नेताओं व कार्यकर्ताओं का भी सम्मान होता है। उन्होने नोटबंदी पर कहा कि प्रधानमंत्री जी यह फैसला बिल्कुल ठीक है। इससे भ्रष्टाचार जैसा वायरस मंद पडेगा। साथ ही देश का ही पैसा देश के विकास के लिये बाहर निकलेगा। हालांकि आम जनता को थोडी परेशानियां उठानी पड रही है। लेकिन देश की जनता प्रधानमंत्री जी के इस फैसले का सम्मान करते हुये हर समस्या को झेलने के लिये तैयार है। उन्होने कहा कि सोने पर लगाम कसने का उनका यह नायाब तरीका है। मै उनके इस फैसलों का सम्मान करता हूँ।

लूट खसोट के पड़ले पर झूल रही है सपा

प्रदेश में सत्तासीन समाजवादी पार्टी को ज्वाइन न करने का उन्होंने कारण बताया कि जो सरकार अपने 5 साल कार्यकाल के पूरे करने जा रही हो और एक दिन के लिये भी कानून व्यवस्था पर लगाम न लगा पाई हो, उस पार्टी के लिये क्या कहा जाये। दिन प्रतिदिन अपराध बढ़ता ही जा रहा है। महिलायें बच्चे सुरक्षित नहीं है। बलात्कार, अपहरण, हत्या आदि घटनायें पूरे 5 वर्ष प्रदेश पर हावी रहे हैं। बीजेपी मे शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि मुझे भाजपा पार्टी शामिल करने के लिये मैं पार्टी को धन्यवाद देता हूं। मुझे इस पार्टी में कार्य करने का मौका दिया गया है, बेहद खुश हूं।

Home / Kanpur / बसपा छोड़ इस नेता ने थामा भाजपा का दामन, मायावती को बताया ‘हिटलर’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो