scriptमाता लक्ष्मी की कृपा चाहिए तो दीपावली पर इन आसान उपायों को अपनाएं | Diwali Festival 2016 Devi Laxmi Puja Vidhi Thithi Time news in hindi | Patrika News

माता लक्ष्मी की कृपा चाहिए तो दीपावली पर इन आसान उपायों को अपनाएं

locationकानपुरPublished: Oct 23, 2016 11:50:00 am

Submitted by:

Santoshi Das

ये 10 उपाय जिससे लक्ष्मी माता होंगी प्रसन्न

Devi Lakshmi Puja

Devi Lakshmi Puja

कानपुर.दीपावली के त्योहार नजदीक है, दुकानदार, कारोबारी, नौकरशाह और व्यापारी आमदनी में इजाफे के लिए जद्दौजहद कर रहे हैं। दीपावली के दिन यूं तो लक्ष्मी गणेश की पूजा ही उन्हें प्रसन्न करने के लिए काफी है लेकिन देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर जल्दी हो इसके लिए आपको दीपावली के दिन एक छोटा सा काम जरूर कर लेना चाहिए। पंडित बलराम तिवारी के मुताबिक दीपावली के दिन एक पीपल का पत्ता तोड़कर घर में ले आएं। ध्यान रखें पत्ता कटा फटा हुआ नहीं हो। इस पत्ते पर ‘ओम महालक्ष्म्यै नमः’ लिखकर पूजन स्थान में रख दें। इसके बाद जब शनिवर आए तो पत्ते को पीपल की जड़ में रख दें और दूसरा पत्ता लाकर पूजा स्थान पर रख दें। यह प्रक्रिया हर शनिवार करने पर आप देखेंगे कि आपके घर में धन का अगमन बढ़ रहा है।

 पंडित बलराम तिवारी ने बताया कि इस पर मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए भक्तों को इसके अलावा अन्य उपाय भी हैं। भक्तगण दीपावली की रात लौंग और इलायची जला कर उसका भष्म बना लें। इस भष्म से देवी व देवताओं को तिलक लगाएं। इस तांत्रिक प्रयोग से लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।साथ ही दीपावली के भोर पहर जगकर किन्नर को मिठाइयां और कुछ पैसे दें। बदले में किन्नर से एक रूपये का सिक्का मांग कर अपनी तिजोरी में रख लें। इस टोटके से पूरे साल मां लक्ष्मी की क्रपा भक्तों पर बनी रहेगी।इस साल दीपावली रविवार के दिन है इसलिए सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें, इससे मां लक्ष्मी खुश होकर आपकी मन मांगी मन्नतें पूरी कर देंगी ।

दीपावली पर यह टुटके किस्मत बदल देंगे


– प्रोफेसर बलराम तिवारी ने बताया कि इस साल बहुत लोगों को दीपावली खुशहाल करने आ रही है | बस यजमान मां को खुश करने के लिए दीपावली पर यह दस टेटके आजमा कर देखें और पूरे साल सुकून से गुजारें |

 1. दीपावली पर लक्ष्मी पूजन में हल्दी की गांठ भी रखें। पूजन पूर्ण होने पर हल्दी की गांठ को घर में उस स्थान पर रखें, जहां धन रखा जाता है।

 2. दीपावली के दिन यदि संभव हो सके तो किसी किन्नर से उसकी खुशी से एक रुपया लें और इस सिक्के को अपने पर्स में रखें। बरकत बनी रहेगी।

3. दीपावली के दिन घर से निकलते ही यदि कोई सुहागन स्त्री लाल रंग की पारंपरिक ड्रेस में दिख जाए तो समझ लें आप पर महालक्ष्मी की कृपा होने वाली है। यह एक शुभ शकुन है। ऐसा होने पर किसी जरूरतमंद सुहागन स्त्री को सुहाग की सामग्री दान करें।

4. दीपावली की रात में लक्ष्मी और कुबेर देव का पूजन करें और यहां दिए एक मंत्र का जप कम से कम 108 बार करें। मंत्र: ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रववाय, धन-धान्यधिपतये धन- धान्य समृद्धि मम देहि दापय स्वाहा। का जाप सात बार करें |

 5. दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के बाद घर के सभी कमरों में शंख और घंटी बजाना चाहिए। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता बाहर चली जाती है। मां लक्ष्मी घर में आती हैं।

6. महालक्ष्मी के पूजन में गोमती चक्र भी रखना चाहिए। गोमती चक्र भी घर में धन संबंधी लाभ दिलाता है।

7. दीपावली पर तेल का दीपक जलाएं और दीपक में एक लौंग डालकर हनुमानजी की आरती करें। किसी मंदिर हनुमान मंदिर जाकर ऐसा दीपक भी लगा सकते हैं।

8. रात को सोने से पहले किसी चौराहे पर तेल का दीपक जलाएं और घर लौटकर आ जाएं। ध्यान रखें पीछे पलटकर न देखें।

 9. दीपावली के दिन अशोक के पेड़ के पत्तों से वंदनद्वार बनाएं और इसे मुख्य दरवाजे पर लगाएं। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाएगी।

10. किसी शिव मंदिर जाएं और वहां शिवलिंग पर अक्षत यानी चावल चढ़ाएं। ध्यान रहें सभी चावल पूर्ण होने चाहिए। खंडित चावल शिवलिंग पर चढ़ाना नहीं चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो