scriptमहिला उत्पीड़न में कानपुर बना नंबर वन | Kanpur on number one possition in women harassment | Patrika News

महिला उत्पीड़न में कानपुर बना नंबर वन

locationकानपुरPublished: Oct 27, 2016 12:37:00 pm

महिला उत्‍पीड़न के मामले में देश में यूपी नंबर वन पर है

crime

crime

कानपुर। महिला उत्‍पीड़न के मामले में देश में जहां यूपी नंबर वन पर है, वहीं महिला उत्‍पीड़न के सबसे ज्‍यादा मामले कानुपर में दर्ज किए जाते हैं। वहीं यूपी की पुलिस महिला उत्‍पीड़न के मामले फाइनल रिर्पोट लगाने में माहिर हैं। पुलिस के इस रवैये के लिए राजनैतिक दबाव और पुलिस विवेचनाओं में कमी भी माना जाता है। यह बात बुधवार को महिला लोक अदालत में महिला आयोग की सदस्‍य सुमन शाहू ने कही।

प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध को लेकर बुधवार को महिला आयोग की सदस्‍य सुमन शाहू ने सपा सरकार पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि देश में सबसे ज्‍यादा महिला उत्‍पीड़न के मामले यूपी में दर्ज किए जाते हैं जिसमें सर्वाधिक मामले कानपुर में दर्ज हैं। उन्‍होंने कहा की महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध को लेकर प्रदेश सरकार बिल्‍कुल भी सजग नहीं है। सिर्फ उन्‍हीं मामलों में महिलाओं की मदद की जाती है जिसको मीडिया उठाती है। अन्‍य मामलों में प्रदेश के नेता झांकते भी नही हैं। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश के मुख्‍यमंत्री एक मामले में पीड़ित महिला को फ्लैट मुआवजा दे रहे हैं लेकिन अन्‍य मामलों में वह सुध तक नहीं लेते हैं। दो दिन के लिए जिले में लगी लोक अदालत की सुनवाई करने आई महिला आयोग की सदस्‍य ने दो दिन में 40 मुकदमों का निपटारा किया। जिसमें 31 मामलों में उन्‍होंने समझता करवा दिया जबकि अन्‍य 9 मामलों में उन्‍होंने पुलिस जांच कर समझौता कराने या कार्रवाई करने का आदेश दिया।

तीन तलाक के मामले में बदलेगा कानून

महिला आयोग की सदस्‍य सुमन शाहू ने तीन तलाक के मामले में कहा कि किसी मजहब में कोई नहीं है लेकिन महिलाओं को खिलौना न बनाओं। मजाक-मजाक में गुस्‍से में आकर तीन बार तलाक बोल देने से तलाक तो हो जाता है लेकिन उस महिला की जिदंगी बर्बाद हो जाती है। यह गलत है उनको भी दर्द होता है। उन्‍होंने कहा कि हजारों मुसलिम महिलाओं ने महिला आयोग में इसकी शिकायत की है। जिस पर महिला आयोग कार्य कर रहा है और जल्‍द ही इस पर एक नया कानून या कुछ अन्‍य बदलाव किए जाएंगे। वहीं उन्‍होंने इस मामले में एक उदाहरण देते हुए कहा कि देश में एक एैसा भी कस्‍बा है जहां 23 तलाक शुदा महिलाएं है जिनकी उम्र 25 साल से भी कम है। क्‍या यह उनके साथ अन्‍याय नहीं है।


महिला आयोग के सामने एक पति और उसके परिजन अपनी पत्नी से पीड़ित होकर पहुंचे। पति ने बताया कि पत्नी ने एक के बाद एक तीन शादियां की फिर हमारे खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया। कुछ दिन बाद मकान व अन्य संपत्ति पर कब्जा कर लिया। हम लोग लगातार थाने के चक्कर काट रहे हैं। पूरा मामला सुनने के बाद आयोग की सदस्य ने पुलिस को जल्द से जल्द कार्रवाई कर रिपोर्ट भेजने को कहा है। काकादेव निवासी एक परिवार सुनवाई में पहुंचा। उसने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने अपने लड़के की शादी पनकी निवासी एक युवती से की थी। कुछ समय बाद उसने प्रताड़ना व दहेज की मांग का आरोप लगाते हुए पति समेत पूरे परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया और अब घर पर कब्जा कर सभी को बाहर कर दिया। साथ ही अकाउंट से करीब तीन लाख रुपए भी निकाल लिए। जांच महिला थाने पहुंची तो पता चला कि इस शादी से पहले युवती की दो शादी हो चुकी थी। वहां पर भी महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और माल व पैसे हड़प लिए। इसके बाद काकादेव थाने में महिला के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। जिसकी जांच चल रही है। यह पूरा मामला सुनकर राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य सुषमा साहू हैरान हो गईं। उन्होंने पुलिस को जल्द से जल्द जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो