scriptमहिला ने बच्चे के शव पर चाकू से किए कई वार, मौके से भाग खड़े हुए पहरेदार | woman stabbed children's by knife in | Patrika News

महिला ने बच्चे के शव पर चाकू से किए कई वार, मौके से भाग खड़े हुए पहरेदार

locationकानपुरPublished: Sep 27, 2016 04:15:00 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

शहर के पोस्टमार्टम हाउस में मंगलवार को हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने बच्चे के शव पर एकाएक कई वार कर दिए

kanpur

kanpur

कानपुर. शहर के पोस्टमार्टम हाउस में मंगलवार को हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने बच्चे के शव पर एकाएक कई वार कर दिए। यहां मौजूद पुलिसवाले जब उसे पकड़ने के लिए दौड़े तो वह उनपर टूट पड़ी। जिसके चलते सभी पुलिसकर्मी और तीमारदार भाग खड़े हुए। महिला का नाम सुशीला बताया जा रहा है। वहीं पोस्‍टमार्टम आसपास मौजूग लोगों को महिला ने दौड़ा लिया। महिला सिर्फ पुरुषों की तरफ चाकू लेकर भाग रही थी। उसने किसी महिला पर वार नहीं किया। हालाकि थोड़ी देर बाद महिला बेहोश होकर गिर गई, जिसके बाद उस पर काबू पाया गया। वहीं सूत्रों की बात माने तो बीते रात पोस्‍पमार्टम कर्मचारियों ने महिला के साथ रेप किया है। जिसके बाद मंगलवार को महिला ने गुस्‍से में आकर यह कदम उठाया। वही लेडी किलर ने अपना नाम बिहार निवासी सुशिला बताया। वही महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मेडिकल कराने के बाद थाने लेकर चली गई।

मंगलवार दोपहर पोस्‍मार्टम में उस समय हडकंम्‍प मच गया जब एक विक्षिप्‍त महिला ने चाकू से पोस्‍टमार्टम के लिए आए एक बच्‍चे के शव पर हमला कर दिया। वहीं मृतक बच्‍चे के परिजनों ने जब महिला को रोकने का प्रयास किया तो महिला ने उनको भी चाकू लेकर दौड़ा लिया। वही महिला मौत का खेल खेलती रही लेकिन पोस्‍टमार्टम के अधिकारी और कर्मचारी समेत वहां मौजूद पुलिस वाले तमाशबीन बने पूरा हंगामा देखते रहे। वही विक्षिप्‍त महिला जब तक हार कर बेहोश होकर गिर पड़ी तब पुलिस ने महिला के हाथ से चाकू छीन हिरासत में ले लिया। 

दो साल से चल रहा था हैलट में इलाज

महिला ने होश में आने के बाद बताया कि उसका नाम सुशिला है और वह बिहार की रहने वाली है। सूत्रों ने बताया कि दो साल पहले उसे पुलिस ने हैलट में पुलिस ने इलाज के लिए भर्ती कराया था, तब से हैलट में ही भर्ती थी, जहां उसका इलाज चल रहा है। सोमवार रात महिला अस्‍पताल से किसी तरह बाहर आ गई व पोस्‍टमार्टम पहुंच गई। जहां पोस्‍टमार्टम के कर्मचारियों ने महिला के साथ रेप किया और मारपीट कर भगा दिया। जिसके बाद महिला ने मंगलवार सुबह चाकू लेकर उनको मारने आई थी, लेकिन उसने शव पर हमला कर दिया। वही महिला का मेडिकल करवा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

कर्मचारी को मारने के लिए, वह नहीं मिला

पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों की माने तो महिला दो साल से हैलट में एडमिट थी। वह दिमागी तौर पर कमजोर थी। सोमवार की रात पोस्टमार्टम हाउस में किसी कर्मा ने उसके साथ रेप किया था। इतना ही नहीं रेप के बाद उसे जमकर पीटा भी गया था। महिला के शरीर पर चोट के जख्म थे। महिला बोलने की स्थित में नहीं थी। स्वरूप नगर पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर उसको मेडिकल के लिए उर्सला भेजा है। मामले पर स्वरूप नगर एसओ का कहना था कि महिला की मानसिक दशा ठीक नहीं है। बावजूद पुलिस उसे हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए भेजा है। मेडिकल के दौरान अगर रेप की पुष्टि होती है तो उपरोक्त कर्मा की पहचान कर उसे पकड़ा जाएगा।
 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो