scriptकॉलेजों में बनेंगी स्मार्ट क्लास | Colleges become the Smart Class | Patrika News

कॉलेजों में बनेंगी स्मार्ट क्लास

locationकरौलीPublished: Oct 03, 2015 02:59:00 am

राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा
अभियान (रूसा) के तहत करौली के राजकीय स्नातकोत्तर तथा राजकीय कन्या महाविद्यालय का
विकास होगा

Karauli photo

Karauli photo

करौली । राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत करौली के राजकीय स्नातकोत्तर तथा राजकीय कन्या महाविद्यालय का विकास होगा। इसके लिए दो-दो करोड़ रूपए के बजट के आवंटन की स्वीकृति दोनों महाविद्यालयों को मिली है।

इस योजना में प्रदेश के 68 कॉलेजों के लिए दो-दो करोड़ रूपए के बजट की स्वीकृति जारी की गई है। इनमें करौली के ये दोनों कॉलेज शामिल हैं। इनके अलावा राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) ने कॉलेजों में विकास कार्य कराने के प्रस्ताव गत महीनों में मांगे थे। इसके बाद अब महाविद्यालयों के लिए दो-दो करोड़ के बजट की स्वीकृति कॉलेज शिक्षा आयुक्त ने जारी की है। इनके अलावा सवाईमाधोपुर, लालसोट, टोंक के कॉलेज भी योजना में शामिल हैं। जिनको भी 2-2 करोड़ के विकास कार्य के लिए स्वीकृति जारी की गई है। योजना में विकास कार्य मार्च 2017 तक कराने होंगे।

सुविधा जुटाएंगे
राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत कॉलेजों में विकास कार्य कराए जाएंगे। राजकीय कन्या महाविद्यालय में पुस्तकालय को विकसित करने के लिए सर्वाधिक 70 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। इस राशि से नया पुस्तकालय भवन तैयार किया जाएगा तथा आवश्यक सुविधा जुटाई जाएंगी। भवन पर 60 तथा पार्किग विकास पर 10 लाख खर्च होंगे।

महाविद्यालय में स्मार्ट क्लास बनाने पर 60 लाख रूपए खर्च करने की योजना बनाई
गई है। इसी प्रकार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भवन के नवीनीकरण के कार्य 50 लाख रूपए से होंगे। इसके बाद महाविद्यालय की विभिन्न संकायों की प्रयोगशालाओं को विकसित करने व उपकरण खरीद के लिए 40 लाख रूपए का बजट निर्धारित किया है। इस राशि से प्रयोगशालाओं की हालत पूरी तरह बदल जाएगी। महाविद्यालय कैम्पस पर 14 लाख तथा पुस्तकालय को विकसित करने पर 36 लाख रूपए खर्च होंगे।

पढ़ाई का तरीका बदलेगा
महाविद्यालों में स्मार्ट क्लास बनने के बाद पढ़ाई का तरीका बदल जाएगा। स्मार्ट क्लास के लिए आधुनिक तरीके से कक्षा-कक्ष बनाएं जाएंगे।

जिनमें पढ़ाई की ऑनलाइन व्यवस्था भी रहेगी। छात्र-छात्रा दूसरे कॉलेज के व्याख्याताओं से ऑनलाइन अपने प्रश्नों के जवाब मांग सकेंगे। स्मार्ट क्लास बनने से पढ़ाई का पुराना ढर्रा बदलेगा।


होगा समिति का गठन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान प्रोजेक्ट के प्रभारी तथा व्याख्याता विजेन्द्र शर्मा ने बताया कि बजट आवंटन की स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने बताया कि बजट के उपयोग के लिए समिति का गठन किया जाएगा। इसके बाद महाविद्यालय में स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय तथा अन्य विकास कार्य होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यकारी एजेन्सी सार्वजनिक निर्माण विभाग रहेगी।

प्लान तैयार है
विकास कार्यो के लिए दो करोड़ रूपए की स्वीकृति मिल गई है। प्लान तैयार कर लिया गया है। इस राशि से महाविद्यालय का कायाकल्प होगा। एमएल गोयल, प्राचार्य राजकीय कन्या महाविद्यालय, करौली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो