script‘बिहार में बदलाव के लिए जनता NDA को दे रही है अभूतपूर्व समर्थन’ | NDA giving people are giving unprecedented support for change to NDA in Bihar | Patrika News

‘बिहार में बदलाव के लिए जनता NDA को दे रही है अभूतपूर्व समर्थन’

Published: Oct 28, 2015 08:17:00 pm

Submitted by:

Jyoti Kumar

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने बुधवार को दावा किया कि बिहार
विधानसभा के तीसरे चरण के चुनाव में बुधवार को 50 सीटों पर हुए मतदान में
लोगों ने प्रामाणिकता से बदलाव के लिए राजग को अभूतपूर्व समर्थन दिया है और
इस चरण में राजग 40 से 42 सीट पर जीत दर्ज कर दो तिहाई बहुमत से सरकार
बनाएगी।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने बुधवार को दावा किया कि बिहार विधानसभा के तीसरे चरण के चुनाव में बुधवार को 50 सीटों पर हुए मतदान में लोगों ने प्रामाणिकता से बदलाव के लिए राजग को अभूतपूर्व समर्थन दिया है और इस चरण में राजग 40 से 42 सीट पर जीत दर्ज कर दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।

संचार मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने भाजपा के बिहार मामलों के प्रभारी भूपेन्द्र यादव, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरूण कुमार और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान की मौजूदगी में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तीसरे चरण के लिए 50 सीटों पर मतदान हुआ तथा लोगों ने बढ-चढ कर अपने मताधिकार इस्तेमाल किया है।

bihar election

इस चरण में राजग को 40 से 42 सीट पर जीत मिलनी तय है। प्रसाद ने कहा कि शहरी और ग्रामीण इलाकों के लोग मतदान शुरू होने से पूर्व ही कतार में खड़े हो गए थे। बड़ी संख्या में लोगों को निकलने से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश के लोग बदलाव चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान उन्हें राजग का पारंपरिक क्षेत्र नहीं होने के बाद भी जाना पड़ा और उन क्षेत्रों के लोगों में भी बदलाव की ललक स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ी। प्रदेश के लोग राज्य में ऐसी सरकार चाहते हैं जो केन्द्र के साथ सहयोग करे और बिहार प्रगति के मार्ग पर आगे बढ सके।

bihar election

भाजपा के बिहार मामलों के प्रभारी श्री यादव ने कहा कि राजग के पक्ष में उत्साह जनक मतदान हुआ है और प्रदेश में अब दो तिहाई बहुमत से राजग की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान कभी भी बिहार के विकास, युवाओं के सपने तथा महिलाओं के सम्मान को लेकर चर्चा नहीं की। प्रदेश के लोगों ने राजग के पक्ष में भारी मतदान कर राजद अध्यक्ष के राजनीतिक समाप्ति पर अपनी मुहर लगा दी है।

यादव ने कहा कि राजद अध्यक्ष यादव के 15 और मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार के 10 वर्र्षों के कार्यकाल में पिछड़ों एवं अति पिछड़ों को मंडल अयोग की अनुशंसा का लाभ नहीं मिल सका। सिर्फ आरक्षण के नाम पर धोखा देने का काम किया गया है।

bihar election

उन्होंने कहा कि इसी तरह सीमांचल के इलाकों में अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए किसी तरह का कार्य नहीं किया गया। सीमांचल के साथ अब तक धोखा होता आया है और जनता इसका जवाब लेंगी। पारस ने कहा कि तीसरे चरण के मतदान में राजग 42 सीट पर जीत दर्ज करेगी।

राजग दो तिहाई बहुमत की ओर बढ रहा है और उसकी सरकार बननी तय है। उन्होंने कहा कि जात-पात की राजनीति से उब चुके प्रदेश के लोगों ने अब राजग की सरकार बनाने का मन बना लिया है। प्रदेश के लोग जागरूक हो चुके हैं और किसी के भुलावे में आने वाले नहीं है।

ravi shankar3

रालोसपा अध्यक्ष कुमार ने कहा कि जदयू और राजद बुधवार को हुए मतदान को देखकर हताशा और निराशा में हैं। मुख्यमंत्री कुमार की चुनावी सभा में बुधवार को उनके समक्ष ही लाठी चार्ज हुआ। उन्होंने कहा कि जदयू के अस्थावा से प्रत्याशी जितेन्द्र प्रसाद और फतुहा से राजद प्रत्याशी डॉ. रामानंद यादव ने बूथ लूटने की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें खदेड़ दिया। मुख्यमंत्री कुमार को लोकतंत्र में नहीं बल्कि तंत्र-मंत्र में विश्वास है।

उन्होंने कहा कि जदयू -राजद चुनाव में अपनी पराजय को देखते हुए अगले दो चरणों में कई हथकंडा अपनाएंंगे इसलिए चुनाव आयोग को इस पर ध्यान देना चाहिए। हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता रिजवान ने कहा कि तीसरे चरण का मतदान हर ²ष्टिकोण से राजग के लिए एतिहासिक रहा है। राजद अध्यक्ष यादव और मुख्यमंत्री कुमार मुसलमानों को अब तक ठगते रहे हैं लेकिन अब लोग झांसे में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सीमांचल के इलाकों में अल्पसंख्यकों के लिए सिवाय घोषणा के कुछ भी नहीं किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो