scriptतुलसीदास के जिले में विधायक बनना हो तो करनी होगी यह ‘शर्त’ पूरी  | important condition for vidhansbha candidate at this seat Tulsidas news in hindi Kasganj 2012 | Patrika News

तुलसीदास के जिले में विधायक बनना हो तो करनी होगी यह ‘शर्त’ पूरी 

locationकासगंजPublished: Jan 15, 2017 05:06:00 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों की रहती है इस पर नजर , नहीं तो जनता नहीं करती पसंद 

up election

up election

कासगंज। उत्तर प्रदेश में एक जिला है कासगंज। अगर यहां विधायक का चुनाव लड़ना हो तो यह ‘शर्त’ पूरी करनी होती है। यहां की जनता पढ़े-लिखे प्रत्याशी को ही विधान सभा जाने का अवसर देती है। इस जिले में तीन विधान सभा सीटें हैं। दो सीट पर सपा और एक पर बसपा का कब्ज़ा है। सभी विधायक स्नातक है। यहां तक की सभी प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी भी स्नातक रहे। प्रदेश में भले ही टॉप फाइव साक्षरता लिस्ट में यह जिला न आता हो लेकिन यहां की जनता शिक्षा के प्रति जागरूक है। 14 लाख आबादी वाले इस जिले की साक्षरता 62. 3 प्रतिशत हैं। इस जिले में संत शिरोमणि तुलसीदास जी का जन्म स्थान है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट। 

पटियाली के प्रत्याशी 

विधायक, नजीबा खान सपा शिक्षा का कोई डिटेल नहीं मिला 62493 मत , यसु यादव कांग्रेस  स्नातक 16 हजार मत , सूरज सिंह बसपा स्नातकोत्तर 34718 मत , राजेंद्र सिंह भाजपा स्नातकोत्तर 23918 को मत मिले। 

एक नजर में आंकड़े 
कुल मतदाता 

30,3340

महिला 

1,33,885 

पुरुष 

1,69,455

कुल मत पड़े 

1,74,229 
कासगंज के प्रत्याशी 

विधायक, मनपाल सिंह सपा स्नातक 4,8535 मत , महेंद्र सिंह भाजपा स्नातक 17943 मत , हर्ष रतुल्लाह शेरवानी बसपा 12 पास 38,356 मत, सईद मुस्तफा शेरवानी कांग्रेस 12 पास 21,656 को मत मिले। 

एक नजर में आंकड़े 

कुल मतदाता 

3,14,897

महिला 

1,41, 894 

पुरुष 

1,73,003 

कुल मत पड़े 

1,90,973 

अमनपुर के प्रत्याशी 

विधायक , ममतेश बसपा स्नातक है जिन्हें 37996 मत , वीरेंदर सिंह सोलंकी सपा स्नातकोत्तर 34340 मत , ज्ञान प्रकाश भाजपा स्नातक 34340 मत, अम्बरेश पाल सिंह कांग्रेस स्नातक 15, 222 को मत मिले। 

एक नजर में आंकड़े 

कुल मतदाता 

2,69, 799 

महिला 

1,20,849 

पुरुष 

1,48, 950 

कुल मत पड़े 

1,59,504 


 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो