scriptभूमि विवाद में चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट | Assault in land dispute, youth death | Patrika News
कटिहार

भूमि विवाद में चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट

अमदाबाद थाना क्षेत्र के मदरसा टोला बैरिया में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। 

कटिहारJul 29, 2015 / 04:53 pm

इन्द्रेश गुप्ता

domestic dispute

Husband killed

कटिहार। जिले के अमदाबाद थाना क्षेत्र के मदरसा टोला बैरिया में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मृतक की पहचान मो. सद्दाम के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार वह वासी गांव के शेख जलाल का पुत्र था। पुलिस ने मुख्य आरोपी शेख खलील को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शेख खलील व उनके भाई मुख्तार के बीच भू-विवाद चल रहा था।

जिसमें चाचा ने ही अपने भतीजे को मौत के घाट उतारा दिया। शेख खलील ने शेख जलाल के बेटे पर हसुआ से वार कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। इस दौरान जलाल के दो अन्य पुत्र भी घायल हो गए। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। 

इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मुख्य आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो