scriptसीरिया: IS के खिलाफ कार्रवाई में  US के नेतृत्व वाली ज्वाइंट ऑर्मी का हिस्सा नहीं बनेगा रूस | War Against ISIS in Syria: Russia will not be part of the US-led Combined Forces | Patrika News
विदेश

सीरिया: IS के खिलाफ कार्रवाई में  US के नेतृत्व वाली ज्वाइंट ऑर्मी का हिस्सा नहीं बनेगा रूस

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और इटली के विदेश मंत्री पाओलो
जेंटिलोनी के बीच हुई बैठक में आतंकवादी संगठन आईएस के
खिलाफ युद्ध और लीबिया में संघर्ष की स्थिति पर मुख्य रूप से चर्चा हुई।

Dec 13, 2015 / 07:13 pm

मध्यपूर्व मामलों पर हुए एक सम्मेलन से इतर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और इटली के विदेश मंत्री पाओलो जेंटिलोनी के बीच हुई बैठक में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ युद्ध और लीबिया में संघर्ष की स्थिति पर मुख्य रूप से चर्चा हुई।

शुक्रवार को हुई इस बैठक के बाद लावरोव ने ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रूस, सीरिया में आईएस के खिलाफ युद्ध में अमेरिका के नेतृत्व वाली संयुक्त सेना का हिस्सा नहीं बनना चाहता, लेकिन समान आधार पर समन्वय का इच्छुक है।

लीबिया मसले पर लावरोव ने कहा कि रूस, लीबिया में स्थिरता लाने के प्रति गंभीर है। रोम में रविवार को लीबिया मसले पर एक सम्मेलन होना है। इस पर लावरोव ने कहा, लीबिया में मौजूदा संघर्ष की स्थिति से लीबिया वासियों को निकालने और एक स्थिर राष्ट्रीय सरकार की स्थापना के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय समुदाय की मदद हासिल करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए हम इटली की सराहना करते हैं।

जेंटिलोनी ने इटली को यूरोप में रूस का दूसरा सबसे बड़ा व्यापार साझेदार बताया और कहा कि इटली का कारोबारी समुदाय अब भी रूसी बाजार में बेहद सक्रिय है। उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों के संबंध लंबे इतिहास और संस्कृति से भी जुड़े हुए हैं।



Home / world / सीरिया: IS के खिलाफ कार्रवाई में  US के नेतृत्व वाली ज्वाइंट ऑर्मी का हिस्सा नहीं बनेगा रूस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो