scriptकिरण बेदी से करेंगी इंसाफ की गुहार ये अमेरिकी महिला अफसर | The American female officer will seek justice from Bedi | Patrika News
71 Years 71 Stories

किरण बेदी से करेंगी इंसाफ की गुहार ये अमेरिकी महिला अफसर

अमेरिका के कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की एक महिला अफसर अब भारत की पहली
महिला आइपीएस अफसर किरण बेदी से इंसाफ की गुहार लगाऐंगी। यूएस अफसर ने मेरठ
निवासी एक युवक पर युवक पर धर्म परिवर्तन कर शादी और उत्पीड़न का आरोप
लगाया है।

Dec 01, 2015 / 12:32 pm

barkha mishra

अमेरिका के कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की एक महिला अफसर अब भारत की पहली महिला आइपीएस अफसर किरण बेदी से इंसाफ की गुहार लगाऐंगी। यूएस अफसर ने मेरठ निवासी एक युवक पर युवक पर धर्म परिवर्तन कर शादी और उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

हाल में अमेरिका से देहरादून पहुंची अंकिता ने दर्ज एफआइआर पर कार्रवाई की मांग की। गुरुवार को वो इस मामले के लिए किरण बेदी से मुलाकात करेगी।

जानकारी के मुताबिक देहरादून निवासी कर्नल सुधीर थपलियाल की बेटी अंकिता कैलिफोर्निया में पढ़ रही थी। वहीं पर मेरठ के मिशन कंपाउंड निवासी रिटायर्ड कर्नल का बेटा चार्ल्स पीपल भी पढ़ाई कर रहा था, जहां दोनों की दोस्ती हो गई। पढ़ाई के बाद अंकिता कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में अफसर बन गई।

अंकिता ने बताया कि पीपल ने 18 नवंबर, 2009 को धर्म परिवर्तन कराकर कैलिफोर्निया के एक चर्च में शादी कर ली थी। दोनों अमेरिका में ही रह रहे थे।

अंकिता ने अपने पति चार्ल्स पीपल पर आरोप लगाया कि चार्ल्स ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। साथ ही उसके पिता से दहेज भी मांगा। फरवरी, 2014 में अंकिता ने कैलिफोर्निया में बेटे को जन्म दिया, जिसके बाद पति पत्नी के बीच अनबन और भी ज्यादा बढ़ गई।

अंकिता ने देहरादून आकर थाने में चार्ल्स पीपल और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नही की। इस बात से परेशान होकर अंकिता ने किरण बेदी से बात की। तो जवाब में किरण बेदी ने उनको गुरुवार को मिलने का समय दिया।


इस मामले पर चार्ल्स के पिता जॉन पीपल का कहना है कि अंकिता थपलियाल और चार्ल्स पीपल में बेटे के जन्म के बाद ही विवाद शुरू हुआ। उन्होने बताया कि अंकिता बेटे के नाम के पीछे थपलियाल लगाना चाहती थी, लेकिन चार्ल्स बेटे के नाम के पीछे पीपल लगाना चा​हते थे।

इसी बात को लेकर दंपती में विवाद हुआ। अंकिता बेटे को छोड़कर चली गई है लेकिन अब उसे वापस लेने के लिए अनर्गल आरोप लगा रही है।

Home / 71 Years 71 Stories / किरण बेदी से करेंगी इंसाफ की गुहार ये अमेरिकी महिला अफसर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो