scriptसूने घर में आग से जल गई महिला, जानिए कैसे  | woman severely burnt in fire | Patrika News

सूने घर में आग से जल गई महिला, जानिए कैसे 

locationकटनीPublished: Dec 03, 2016 08:36:00 am

Submitted by:

sudhir@123 shrivas

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान के डॉक्टरों ने किया रैफर 

police

police

कटनी।थाना क्षेत्र उमरियापान के अंतर्गत आने वाली कटरा बाजार की एक महिला शुक्रवार दोपहर आग में झुलस गई है। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। परिजनों द्वारा महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला को जबलपुर स्थिति मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया है।
 
उमरियापान थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि पन्ना जिले की रहने वाली आशाबाई चौरसिया 26 साल की बीते चार साल उमरियापान निवासी अमित चौरसिया से शादी हुई थी। महिला की एक डेढ़ साल की बेटी भी है। पिछले कुछ दिन से महिला परिवार वालों से दूर पति के साथ उमरियापान के कटरा बाजार क्षेत्र में रह रही थी। बाजार में ही पति अमित चौरसिया चाय-पान की दुकान लगाता था। आशाबाई भी पति का हाथ बटांती थी। शुक्रवार दोपहर 12 बजे के लगभग घर के अंदर से चिल्लाने की आवाज आई। मोहल्ले के लोग घर के अंदर पहुंचे। पानी डालकर आग बुझाई। उपचार के लिए महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान ले जाया गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाया। प्रकरण दर्ज किया। थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि आग कैसे लगी है अभी इसका पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान एएसआई भगत सिंह मार्को और प्रधान आरक्षक राजू बोरिकर मौजूद रहे। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो