scriptलगाएं घोड़े की प्रतिमा | Feng Shui Use of the Horse Symbol in home | Patrika News

लगाएं घोड़े की प्रतिमा

Published: Dec 13, 2015 12:06:00 pm

Submitted by:

सफलता, लोकप्रियता और रफ्तार का गैजेट यदि आप चाहते हैं कि आपको सफलता और लोकप्रियता हासिल हो तो आप फेंगशुई के प्राचीन गैजेट यानी घोड़े की मदद ले सकते हैं।

सफलता, लोकप्रियता और रफ्तार का गैजेट यदि आप चाहते हैं कि आपको सफलता और लोकप्रियता हासिल हो तो आप फेंगशुई के प्राचीन गैजेट यानी घोड़े की मदद ले सकते हैं।

इस गैजेट को या तो प्रतिमा के रूप में लगाया जा सकता है, या फिर तस्वीर के रूप में। इसे घर में रखते समय दिशा का विशेष ध्यान रखें। घोड़े को हमेशा लोकप्रियता के क्षेत्र में रखना चाहिए।

इसे बागुआ यानी दक्षिण दिशा में रखा जा सकता है। साथ ही इसे कॅरियर की दिशा यानी उत्तर में भी रखा जा सकता है।

home decor

घर में इसकी तस्वीर रख सकते है, जबकि ऑफिस में इसे प्रतिमा के रूप में रखा जाना लाभदायक होता है। घोड़ा फेंगशुई में आग का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए इसे कभी लगाम के साथ नहीं रखना चाहिए। इसे ऐसे रूप में भी नहीं रखा जाना चाहिए जिसमें इसकी रफ्तार रुकी हुई नजर आती हो।

home decor

यदि आप निश्चित दिशा में घोड़े को नहीं रख पा रहे हैं तो घोड़े का मुंह खिड़की या दरवाजे की ओर करके रखें। अगर इसे बेडरूम में रख रहे हैं तो यह जोड़े में होना चाहिए, एकल नहीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो