scriptफर्जी वीजा के साथ बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार | Bangladeshi woman arrested with fake visa | Patrika News

फर्जी वीजा के साथ बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Jul 17, 2017 10:01:00 pm

पेट्रोपोल के सीमान्त क्षेत्र से एक बांग्लादेशी महिला को
फर्जी वीजा के साथ गिरफ्तार किया गया। युवती का नाम साबिना अखतर (24) है

kolkata news

kolkata news

पेट्रापोल. पेट्रोपोल के सीमान्त क्षेत्र से एक बांग्लादेशी महिला को फर्जी वीजा के साथ गिरफ्तार किया गया। युवती का नाम साबिना अखतर (24) है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में युवती ने बताया कि जनवरी 2017 में वह वीजा लेकर भारत आई थी। मार्च महीने में उसके वीजा की अवधि समाप्त हो गई थी। वह बांग्लादेश लौट गई।

इसके बाद उसने बांग्लादेश के एक दलाल की मदद से वीजा और आप्रवासन विभाग की फर्जी सील लगाए हुए दस्तावेज जुगाड़े। जिनके सहारे भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रही थी।

आप्रावसान विभाग को सील देखकर संदेह हुआ तो उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। रविवार की रात को आप्रवासन विभाग ने उसे गिरफ्तार कर पेट्रोपोल थाने की पुलिस को सौंप दिया है।



loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो