सिलीगुड़ी. नगर निगम के वार्ड 15 स्थित पानीटंकी इलाके में गुरुवार को युवती की मौत के बाद बिफरे परिजनों ने शुक्रवार को यहां के एक निजी संस्था के मैनेजर पर हत्या का आरोप लगाते हुए संस्था में जम कर तोडफ़ोड़ की। घटना के मद्देनजर वार्ड 16 नंबर स्थित संस्था के कार्यालय में गहमागहमी रही। इस दौरान संस्था के 2 कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई।
घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी जोन-एक के देनदूप शेर्पा के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। मृतका पिंजरा खातून वार्ड 16 स्थित हाकिम पाडा के एक निजी संस्था कार्यालय में काम करती थी। उसके चाचा मोहमद मुकुल ने संस्था के मैनेजर पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया था।