scriptसीपीएम ने मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल | CPM questions on Modi's silence | Patrika News
कोलकाता

सीपीएम ने मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल

माकपा ने गोरखालैंड आंदोलन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया है। माकपा नेता व सिलीगुड़ी

कोलकाताJul 21, 2017 / 05:30 am

मुकेश शर्मा

kolkata

kolkata

सिलीगुड़ी।माकपा ने गोरखालैंड आंदोलन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया है। माकपा नेता व सिलीगुड़ी विधायक अशोक भट्टाचार्य ने गुरुवार को पहाड़ समस्या को लेकर मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि वे आम लोगों से जुड़े विभिन्न विषयों पर ट्वीट कर खुद के विचार व्यक्त तो करते हैं, पर महीने भर से चल रहे गोरखालैंड आंदोलन के मुद्दे पर खामोश हैं।

उन्होंने कहा कि कहा कि बातचीत के जरिए ही पहाड़ समस्या का समाधान संभव है व सभी दलों को एक मंच पर आना होगा। उन्होंने आंदोलन से दूरी बनाए रखने के लिए भाजपा सांसद एसएस अहलुवालिया की भी आलोचना की। समस्या के समाधान के लिए सांसद को दार्जिलिंग में होना चाहिए था। (कार्यालय संवाददाता)

केंद्र-राज्य सरकार दोनों जिम्मेदार

पहाड़ के बिगड़ते हालात के लिए केंद्र-राज्य सरकार दोनों जिम्मेदार हैं। समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र व राज्य सरकार किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। हिलकर्ट रोड स्थित पार्टी कार्यालय अनिल विश्वास भवन में उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से पहाड़ जल रहा है, आगजनी में यहां सरकारी संपत्ति फूंकी जा रही है। आम लोगों की परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और केंद्र तथा राज्य सरकार इस पर राजनीति करने में मशगूल हंै।

भट्टाचार्य ने पहाड़ समस्या के समाधान के लिए सभी राजनीतिक दलों से एकजुट होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आंदोलन व बंद के कारण पहाड़ पर खाद्य संकट गहराने लगा है। भट्टाचार्य ने कहा कि सुभाष घिसिंग के समय चले गोरखालैंड आंदोलन में ही पहाड़ की हालत सोचनीय हो गई थी। उस समय तत्कालीन राज्य सरकार ने विचार विमर्श सभी राजनीतिक दलों को एक मंच पर लाकर समस्या का हल निकाला था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो