scriptफेसबुक पर दोस्ती, विदेशी ने महिला से हड़पे 10 लाख  | Facebook friendships, Hdpe 10 million of foreign women | Patrika News

फेसबुक पर दोस्ती, विदेशी ने महिला से हड़पे 10 लाख 

locationकोलकाताPublished: Jun 17, 2016 12:01:00 am

फेसबुक पर दोस्ती कर एक विदेशी दोस्त ने अपनी महिला
दोस्त से 10 लाख रुपए हड़प लिए हैं। इस बार विदेशी दोस्त की प्रताडऩा की
शिकार हुगली

kolkata news

kolkata news

हुगली. फेसबुक पर दोस्ती कर एक विदेशी दोस्त ने अपनी महिला दोस्त से 10 लाख रुपए हड़प लिए हैं। इस बार विदेशी दोस्त की प्रताडऩा की शिकार हुगली के कोन्ननगर की अनिता चक्रवर्ती बनी है। इंग्लैड के हार्ली डमिनिक ने दोस्ती का स्वांग रचकर अनिता से दस लाख रुपए ऐंठ लिए। गत 26 अप्रेल को हार्ली ने अनिता से दोस्ती की अपील की। एक बार में ही हार्ली की दोस्ती को अनिता ने स्वीकार कर लिया।

इसके बाद दोनों के बीच लगातार चैटिंग होती रही। हार्ली ने अनिता को मैसेज भेजा कि वह उसे सुन्दर उपहार भेजेगा। अपने एकाउंट से 35 हजार रुपए भेज दो। यही से अनिता उसके जाल में फंस गई। उपहार के लिए हार्ली लगातार अनिता से रुपए लेता रहा। अनिता ने धीरे- धीरे कर दस लाख रुपए उसके खाते में डाल दिए। दस लाख भेजने के बाद भी उपहार नहीं आया। इसके बाद अनिता को समक्ष में आ गया कि हार्ली ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। अंत में अनिता ने हार्ली के खिलाफ कोन्ननगर स्थित कन्हाईपुर फाड़ी में शिकायत दर्ज कराई। अब देखना है कि हुगली जिला पुलिस इस मामले में उसकी क्या मदद कर सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो