हावड़ा नगर निगम स्थित टाउन हॉल बिल्ंिडग के दूसरे तल्ले पर शुक्रवार दोपहर 12.15 बजे आग लग गई।
कोलकाता
हावड़ा नगर निगम स्थित टाउन हॉल बिल्ंिडग के दूसरे तल्ले पर शुक्रवार दोपहर 12.15 बजे आग लग गई। टाउन हॉल के बगल रिकार्ड रूम से सबसे पहले आग की लपटें निकलती दिखाई दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल की 3 इंजनों ने लगभग 1 घंटे के प्रयास के बाद आग बुझाई। टाउन हॉल के रिकार्ड रूम में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गए हैं। रिकार्ड रूम के बगल में हावड़ा फस्र्ट क्लास म्युनियसिपल कोर्ट भी स्थित है, जहां उस वक्त एक मामले की सुनवाई हो रही थी। आग ने इसे भी चपेट में ले लिया। कोर्ट के इस कमरे में रखे कई मामलों के दस्तावेज भी जलकर राख हो गए हैं। भयंकर आग के कारण चारों ओर अफरा-तफरी फैल गई। पूरे परिसर में धुंआ फैल गया। आंतक से निगम के कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। निगम के सूत्रों ने बताया कि इसके पहले भी एक बार यहां आग लगी थी तब निगम के कर्मचारियों ने बुझा दिया था। लेकिन शुक्रवार को फिर रिकार्ड रूम में आग लग गई। देखते ही देखते आग की स्थिति भंयकर हो गई। लगभग 1 के बाद आग बुझाई गइ। टाउन हॉल के अगल बगल कई मेयर परिषदों के कक्ष भी हैं। कुछ दिनों पहले ही टाउन हॉल की आंशिक मरम्मत कराई गई थी। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
दमघोंटू हालत में फं से निगम कर्मचारी
निगम के सूत्रों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि चारों तरफ सिर्फ धुंआ ही धुंआ नजर आ रहा था। भीतर लोगों का दम घुटने लगा था। निगम के कर्मचारी निकल कर बाहर भागने लगे।
अग्निकांड की जांच होगी
पहले भी टाउन हॉल में आग लगने की घटना घटी थी। निगम कर्मियों की तत्परता से तब आग बुझ गई थी। फिर टाउन हॉल में यह बड़ी आग चिंता का विषय है। बार-बार आग लगने की घटना की जांच होगी।
– रथीन चक्रवर्ती, मेयर
हावड़ा नगर निगम।