scriptममता ने मोदी से मांगा इस्तीफा | mamta asks for modis resign | Patrika News

ममता ने मोदी से मांगा इस्तीफा

locationकोलकाताPublished: Dec 08, 2016 11:56:00 pm

Submitted by:

Paritosh Dube

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश की अर्थव्यवस्था ध्वस्त करने, आर्थिक संकट पैदा करने का आरोप लगाया और उनसे अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की।

mamta banerjee

mamta banerjee

कोलकाता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश की अर्थव्यवस्था ध्वस्त करने, आर्थिक संकट पैदा करने का आरोप लगाया और उनसे अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की।
राज्य सचिवालय नवान्न में संवाददाता सम्मेलन कर ममता बनर्जी ने कहा कि नोटबंदी के एक महीने बाद भी समस्या जैसी की तैसी है। देश के सामने पैदा हुआ आर्थिक संकट एक व्यक्ति की देन है। वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। ‘अलीबाबा Óऔर उनके सहयोगियों ने देश की अर्थव्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। उनके पास कोई योजना नहीं है, उन्होंने किसी से सलाह नहीं ली, समझने की कोशिश नहीं की और नहीं उन्हें कोई समझ है। उनकी नोटबंदी की जिद ने देश के आम लोगों को मुश्किल में डाल दिया है। यह फैसला संविधान के खिलाफ है। उन्होंने प्रधानमंत्री पद पर रहने का अधिकार खो दिया है। इस पद पर बने रहने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है। उन्हें प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

मोदी पर वार जारी रखते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि नोटबंदी के कारण बहुत से उद्योगपति देश छोड़ कर दूसरे देशों में जा रहे हैं। जूट मिल और छोटे कल-कारखाने बंद हो गए हैं और अब तक पांच करोड़ लोग बेरोजगार हो गए हैं। यह देश की अर्थव्यवस्था का अंधकारमय अध्याय है।
सरकार पटरी से उतर गई है और ये सब एक व्यक्ति ने किया है। हमें पूछने का अधिकार है कि उन्होंने यह किस लिए किया। इससे देश क्षतिग्रस्त क्यों हो। इसके पीछे रहस्य क्या है। प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोल रहे हैं। इस फैसले से किसको लाभ हुआ है। लाभ सिर्फ भाजपा को हुआ है। भाजपा ने सोना, हीरे और जमीन खरीदी हैं और नकदी बदली है। 

-और कितनी मौतें मोदी बाबु
इससे पहले ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा कि नोटबंदी के कारण अब तक देश में 90 लोगों की मौत हो गई है। अब और कितनी मौत होगी मोदी बाबु। किसान और मजदूर बेहाल हैं। खरीद-बिक्री बंद हो गई है। फिर भी काला धन नहीं आया।

– मोदी के समय गुजरात में करोड़ों का घोटाला
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को नरेन्द्र मोदी पर करोड़ों रुपए का घोटाला करने का आरोप लगाया। संवाददाता सम्मेलन में कैग की रिपोर्ट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि अदानी समूह का कर्ज माफ करने के बहाने गुजरात में करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ है। यह उस समय हुआ है, जब नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। ऐसे बहुत से घोटालों का सबूत उनके पास है। वे एक-एक कर के जनता के बीच लाएंगी। उन्होंने कहा कि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। मोदी और जनता के बीच लड़ाई जारी है। हम फिर बोल रहे हैं कि हम आखरी दम तक लड़ाई जारी रखेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो