scriptममता का अधिकारियों को निर्देश – नहीं करें केन्द्र के निर्देशों का पालन | mamta tells officials to disobey centre guidlines | Patrika News
कोलकाता

ममता का अधिकारियों को निर्देश – नहीं करें केन्द्र के निर्देशों का पालन

केन्द्र सरकार पर हमला करने का कोई मौका नहीं चूक रहीं राज्य की मुख्यमंत्री ने अब राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों से केन्द्र के निर्देशों की पालना नहीं करने की बात कह डाली।

कोलकाताDec 06, 2016 / 12:14 am

Paritosh Dube

mamta banerjee

mamta banerjee

कोलकाता

केन्द्र सरकार पर हमला करने का कोई मौका नहीं चूक रहीं राज्य की मुख्यमंत्री ने अब राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों से केन्द्र के निर्देशों की पालना नहीं करने की बात कह डाली।
महानगर के खुदीराम अनुशीलन केन्द्र में सोमवार को आयोजित डब्ल्यूबीसीएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की वार्षिक सभा में ममता बनर्जी ने अधिकारियों को केन्द्र से दूरी बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार देश के संघीय ढांचे को ध्वस्त करने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री सीधे जिला अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं। लेकिन आप सभी को याद रखना होगा कि आप सभी राज्य (बंगाल) के लिए काम करते हैं। केन्द्र से आए निर्देश के बारे में आप लोग हमे सूचित अवश्य करें, लेकिन उस पर अमल नहीं करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो