scriptभाजपा ने दी चुनौती – कहा तृणमूल भी दिखाए अपने कार्यालयों के कागजात | tmc should show records of their land | Patrika News
कोलकाता

भाजपा ने दी चुनौती – कहा तृणमूल भी दिखाए अपने कार्यालयों के कागजात

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाजपा पर नोटबंदी से पहले जमीन खरीदने के आरोप को पार्टी ने खारिज कर दिया।

कोलकाताDec 06, 2016 / 12:40 am

Paritosh Dube

dilip ghosh

dilip ghosh

कोलकाता. 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाजपा पर नोटबंदी से पहले जमीन खरीदने के आरोप को पार्टी ने खारिज कर दिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने देश के स्वीकृत कानून के तहत बंगाल में जमीन खरीदने का दावा किया और ममता बनर्जी को असंख्य तृणमूल कांग्रेस के कार्यालयों के कागजात दिखाने की चुनौती दी।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि वे मुख्यमंत्री को चुनौती देते हैं कि वे तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालयों के कागजात दिखाएं। भाजपा ने वैधानिक तरीके से जमीन खरीदी है। ममता बनर्जी ने सदन में भाजपा कार्यालयों के लिए सिर्फ तीन जगह खरीदी गई जमीन का कागजात दिखाए हैं। हम उनके घर बंगाल भर में तृणमूल कांग्रेस की ओर से कुल 33 जगहों पर खरीदी गई जमीन का कागजात पहुंचा देंगे।

उन्होंने कहा कि बंगाल सहित देश के जिन राज्यों में भाजपा ने कार्यालय बनाने के लिए जितनी भी जमीन खरीदी है, वह जनता से चंदे में मिले पैसे को बैंक में जमा कर चेक से खरीदी गई हैं। पैन कार्ड का इस्तेमाल किया गया है। हम इसकी पूरी जानकारी चुनाव आयोग को देंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो