scriptपिता की इस बात को सहन नहीं कर सका युवक, दो लोग झूल गए फांसी पर | Kondagaon: two man commit suicide | Patrika News

पिता की इस बात को सहन नहीं कर सका युवक, दो लोग झूल गए फांसी पर

locationकोंडागांवPublished: Sep 11, 2016 06:02:00 pm

आत्महत्या के मामलों में एक बात समान रही कि, आत्महत्या के लिए फांसी पर
झूलते ही उन्हें उनके परिजनों ने देख लिया और बचाने के लिए फंदा से उतारा
भी लेकिन इसके बाद भी उनकी मौत हो गई

Suicide

Suicide

कोण्डागांव. शनिवार शाम होते-होते दो युवकों ने फांसी लगाकर जान दे दी है। इन दो युवकों में चौदह साल का आठवीं पडऩे वाला छात्रा भी शामिल है। आत्महत्या के मामलों में एक बात समान रही कि, आत्महत्या के लिए फांसी पर झूलते ही उन्हें उनके परिजनों ने देख लिया और बचाने के लिए फंदा से उतारा भी लेकिन इसके बाद भी उनकी मौत हो गई।

पहला मामला ग्राम गिरोला के बूंदापारा का है। यहां शनिवार की सुबह मजदूरी कार्य से लौटें कांतिलाल पिता जगनाथ शोरी (26) को अपने पिता की छोटी सी डाट इतनी बुरी लगी की उसने घर के अंदर फांसी पर झूल गया। फांसी पर झूलते ही उसकी मां कमलबती और बहन रामेश्वरी ने उसे फंदा पर झूलते हुए तड़पता हुए देख लिया। मां-बहन ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उसे फंदा से तत्काल नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

दूसरा मामला गिरोला के पास ग्राम मसोरा के जामकोट पारा की है। आठवीं पढऩे वाला जय पिता सुकलुराम नेताम (14) अपने भाई यसवंत नेताम (20) के साथ शनिवार की शाम खेतों में गया था। यहां यसवंत खेत में काम कर रहा था कि, जय ने खेत में बने झोपड़ी में जाकर फांसी में झूल गया। यसवंत ने जय को फंदा पर लटक कर टड़पते हुए देखा।

इसके बद यसवंत ने उसे उपर उठा लिया और उसी हालत में परिजनों को कॉल किया। परिजनों में से संपत नेताम तत्काल मौके पर पहुंचा। जय को फंदे से नीचे उतार मुंह से सांस दी गई। सांस देने के दौरान जय के शरीर में कुछ हरकत भी दिखाई दिया। लेकिन उसके बाद उसकी मौत हो गई। आत्महत्या किए जाने का कारण अज्ञात है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो