scriptपति के किसी महिला से अवैध रिश्ते होने का था शक, गुस्से में मासूम बच्चों के साथ किया खौफनाक काम | woman killed her two sons and then suicide herself | Patrika News

पति के किसी महिला से अवैध रिश्ते होने का था शक, गुस्से में मासूम बच्चों के साथ किया खौफनाक काम

Published: Nov 03, 2015 07:49:00 pm

Submitted by:

आंध्र प्रदेश में एक जिले में खौफनाक वाक्या सामने आया है। लक्ष्मी (25) नाम की महिला ने अपने चार वर्षीय बेटे भरत और आठ माह के दूसरे
बेटे को जलकुंड में डुबोकर मार डाला और उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर
ली।

आंध्र प्रदेश में एक जिले में खौफनाक वाक्या सामने आया है। यहां के अनंतपुरम जिले के बेस्तरापल्ली गांव में एक महिला ने दो बच्चों की हत्या के बाद खुद आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस को केस रजिस्टर करके बॉडी को पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि लक्ष्मी (25) नाम की महिला ने अपने चार वर्षीय बेटे भरत और आठ माह के दूसरे बेटे को जलकुंड में डुबोकर मार डाला और उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पति के अवैध संबंध होने का था शक
महिला को संदेह था कि उसके पति नरेश का किसी और महिला के साथ नाजायज संबंध है। इसे लेकर वह अपने पति से लगातार झगड़ा करती थी। नरेश अपनी पत्नी को नजरअंदाज करता था और घर भी कम आता था। संदेह जताया जा रहा है कि इसी से दुखी होकर लक्ष्मी ने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं।


(DEMO PIC)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो