scriptकल फिर बुलडोजर चलाने की है तैयारी | korba : Bulldozer is preparing to run again tomorrow | Patrika News

कल फिर बुलडोजर चलाने की है तैयारी

locationकोरबाPublished: Mar 04, 2016 01:48:00 pm

नगर पालिका परिषद दीपका क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसे लेकर प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। शेष अवैध कब्जाधारकों को कब्जा हटाने कहा गया है।

run again tomorrow

Bulldozer is preparing to run again tomorrow

कोरबा/दीपका .नगर पालिका परिषद दीपका क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसे लेकर प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। शेष अवैध कब्जाधारकों को कब्जा हटाने कहा गया है। अन्यथा शनिवार को बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जाएगी।
कल जिला प्रशासन ने दीपका के ज्योतिनगर मेंं अवैध कब्जा को खाली कराने की कार्र्रवाई की थी। लोगों के विरोध को दरकिनार करते हुए प्रशासन द्वारा शेष अवैध कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर दिया गया है। कल अवैध कब्जा हटाने के बाद शाम को पालिका अध्यक्ष बुगल दुबे की दुकान पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया गया। लोगों का कहना है कि मकान टूटने के बाद अब वे कहां जाएंगे। ठहरने की व्यवस्था भी नहीं की जा रही है। अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रशासन ने पहले से तैयारी की थी।
ईंट को किया जब्त
क्षेत्र में मकान व दुकान बड़े पैमाने पर बनने से ईंट भट्ठों का संचालन किया जा रहा था। इस पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। बिझरी में छह लाख र्इंट को जब्त कर लिया है। इससे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो