scriptमेहता हत्याकांड : लूट के जेवरात सहित दो और आरोपी गिरफ्तारी | korba : Mehta murder case: Two more accused including jewelery robbery arrest | Patrika News
कोरबा

मेहता हत्याकांड : लूट के जेवरात सहित दो और आरोपी गिरफ्तारी

चिकित्सक डॉ. संतोष मेहता हत्याकांड में शामिल दो और आरोपियों को पुलिस ने
गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूट के जेवरात और घटना में प्रयुक्त की गई
कार जब्त की गई है।

कोरबाApr 29, 2016 / 05:59 pm

Piyushkant Chaturvedi

 Two more accused including jewelery robbery arres

Mehta murder case: Two more accused including jewelery robbery arrest

कोरबा. चिकित्सक डॉ. संतोष मेहता हत्याकांड में शामिल दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूट के जेवरात और घटना में प्रयुक्त की गई कार जब्त की गई है। एएसपी सुरेश पौराणिक ने बताया कि डॉ. संतोष मेहता हत्याकांड में शामिल दो और आरोपियों को पकड़ा गया है। इसमें पत्थलगांव निवासी सौरभ ठाकरे 32 और गोंदिया महाराष्ट्र निवासी नंदकिशोर लिलहारे शामिल है। सौरभ घटना में शामिल था। नंदकिशोर ने लूट के जेवरात को खरीदा था। सौरभ की गिरफ्तारी बतौली (अंबिकापुर) बस स्टैंड के पास से हुई है।

पूछताछ में इसने हत्या के बाद लूटे गए जेवरात को महाराष्ट्र के गोंदिया में रहने वाले नंदकिशोर को बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस की एक टीम गोंदिया भेजी गई। नंदकिशोर के पास से सोने की एक कंगन, एक मंगलसूत्र और एक कान की टॉप्स बरामद की गई है। इसकी कीमत करीब एक लाख रुपए है। सौरभ की निशानदेही पर एक स्वीफ्ट कार भी जब्त किया गया है। इसका उपयोग आरोपियों ने कोरबा पहुंचने के लिए किया था। मेहता हत्याकांड में अबतक सात आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें मास्टर माइंड दिनेश सोनी सहित अन्य आरोपी शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो