scriptननकीराम ने BJP को चेताया, कहा – टिकट नहीं मिला तो पार्टी भुगतेगी खामियाजा | Korba: Nanki's speech: People like us have a long standing | Patrika News

ननकीराम ने BJP को चेताया, कहा – टिकट नहीं मिला तो पार्टी भुगतेगी खामियाजा

locationकोरबाPublished: Jul 27, 2017 12:34:00 am

पार्टी में उपेक्षा से प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर नाराज हैं। उन्होंने भष्टाचार को हथियार बनारक इशारों इशारों में प्रदेश सरकार पर तंज कसा है।

Nanki's speech: People like us have a long standin

Nanki’s speech: People like us have a long standing

कोरबा. पार्टी में उपेक्षा से प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर नाराज हैं। उन्होंने भष्टाचार को हथियार बनाकर इशारों इशारों में प्रदेश सरकार पर तंज कसा है।

बुधवार को अपने निवास स्थान पर मीडिया से चर्चा करते हुए ननकीराम कंवर ने कहा कि पूरे प्रदेश को मालूम है कि ननकीराम जनहित के लिए कार्य करता है। जनहित के कार्य करने वाले लोगों की पार्टी में पूछ परख नहीं होगी तो क्या स्थिति होगी? पार्टी हम जैसे लोगों का टिकट कटती है तो इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

उन्होंंने बिना किसी का नाम लिए इशारों इशारों में प्रदेश सरकार पर तंज कसा। कहा कि सरकार जो काम कर रही है, उसपर नियंत्रण की जरूरत है।

देखें वीडियो :


खासकर करप्शन पर। पूर्व में दिए गए मुख्यमंत्री के एक बयान को याद किया, जिसमें कहा था कि कमीशनखोरी बंद होनी चाहिए। इसपर कंवर ने कहा कि कमीशन प्रशासन और अफसरों का भी बंद होना चाहिए।

ये बंद नहीं हुआ तो असपर पार्टी पर पडेगा। पार्टी को परिणाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि लोगों से हमे सुनने को मिलते हैं कि आवास योजना के लिए पहले अफसर 20 फीसदी कमीशन मांगते हैं।

अगर ऐसी स्थिति है, तो परिणाम पार्टी को भुगतान पड़ेगा। भाजपा कार्यसमिति की बैठक में लिए गए निर्णय पर कहा कि पार्टी 65 सीट जीतने का लक्ष्य बना रही है।

यह 70 क्यों नहीं हो सकता? बस पब्लिक के दिमाग में यह आना चाहिए कि ये व्यक्ति नेतृत्व कर सकता है। यह प्रदेश में भी हो सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो