scriptएनटीपीसी, बालको व विद्युत कंपनी को नोटिस | NTPC, children, power company notice | Patrika News

एनटीपीसी, बालको व विद्युत कंपनी को नोटिस

locationकोरबाPublished: Jan 04, 2017 11:09:00 am

शहर में राखड़ उडऩे पर पर्यावरण संरक्षण मंडल ने एनटीपीसी, बालको व विद्युत
कंपनी को नोटिस जारी किया है। हल्की सी हवा चलते ही शहर में राख उडऩे लगती
है। शहरवासी हलाकान है। इसे लेकर पर्यावरण संरक्षण मंडल ने सभी प्रबंधकों
को सख्ती से नियम कायदों को पालन करने कहा गया है।

NTPC, children, power company notice

NTPC, children, power company notice

कोरबा. शहर में राखड़ उडऩे पर पर्यावरण संरक्षण मंडल ने एनटीपीसी, बालको व विद्युत कंपनी को नोटिस जारी किया है। हल्की सी हवा चलते ही शहर में राख उडऩे लगती है। शहरवासी हलाकान है। इसे लेकर पर्यावरण संरक्षण मंडल ने सभी प्रबंधकों को सख्ती से नियम कायदों को पालन करने कहा गया है।

पिछले एक सप्ताह से शाम होते ही हवाएं चल रही है। खासकर तीन दिन पूर्व आधे घंटे तक तेज हवाएं चली थी। एक ओर जहां इन हवाओं से ठिठुरन और भी बढ़ रही है। तो वहीं शहर के आबोहवा में चली राख वर्षा ने लोगों की परेशानी दो तरफा बढ़ा दी। राखड़ डेम व प्लांट से लगे आसपास के रहवासी इलाके के लोग इससे खासे परेशान रहे। बालको क्षेत्र मेंं परसाभाठा, चेकपोस्ट, दर्री में दर्री बस्ती, एनटीपीसी क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में जमकर राख वर्षा हुई। इसे लेकर पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा बालको, विद्युत कंपनी व एनटीपीसी तीनों ही प्रबंधकों को नोटिस जारी किया है। साथ ही कहा है कि जल्द से जल्द इसके लिए उपाय अपनाएं जाएं। राखड़ को ज्यादा से ज्यादा गीला रखा जाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो