scriptइस अस्पताल के कूलर जर्जर, गर्मी से तप रहे मरीज | Koriya : The hospital cooler shabby, the patient tenacity of heat | Patrika News
कोरीया

इस अस्पताल के कूलर जर्जर, गर्मी से तप रहे मरीज

जिला अस्पताल के वार्डों व बरामदे में पर्याप्त कूलर की व्यवस्था नहीं, मरीज व परिजन हो रहे हैं परेशान

कोरीयाApr 18, 2016 / 03:48 pm

Pranayraj rana

Patient

Patient

बैकुंठपुर. जिला अस्पताल में भर्ती मरीज व परिजन गर्मी से तपने को मजबूर हैं। वार्डों में लगे कुछ कूलर जर्जर हो चुके हैं। वहीं नियमित रूप से कूलर में पानी नहीं डाली जा रही है। इससे दोपहर की गर्मी में कूलर भी गर्म हवा फेंक रहे हैं।
बैकुंठपुर के जिला अस्पताल में भर्ती मरीज व परिजनों को गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वार्डों में सिर्फ एक-एक कूलर लगाए गए हैं। जिसमें नियमित रूप से पानी नहीं डाली जाती है। इस कारण दोपहर में कूलर भी गर्म हवा फेंकते हैं। मरीजों का कहना है कि वार्डों में लगे कूलरों में नियमित रूप से पानी नहीं डाली जाती है। इससे गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर अधिकांश पंखे खराब हो चुके हैं। कुछ पंखों के रेगुलेटर ही गायब हो गए हैं। इस कारण पंखों से भी पर्याप्त हवा नहीं मिल पाती है।

प्राइवेट वार्ड का बुरा हाल
अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल के एक हिस्से में प्राइवेट वार्ड बनाया है। जिसमें संयुक्त व एकल वार्ड की व्यवस्था है। इन वार्डों में लगे कूलर के खस व बाडी गायब है। मरीजों का कहना है कि गर्मी के कारण पंखे गर्म हवा फेंक रहे हैं। बावजूद अस्पताल प्रबंधन कूलर को दुरुस्थ करने कोई पहल नहीं कर रहा है। वार्डों में भर्ती मरीज व परिजन उमस व गर्मी से परेशान होने को मजबूर हैं।

बरामदे में भर्ती मरीज पसीने से तरबतर
जिला अस्पताल प्रबंधन ने बिस्तर कम पडऩे के कारण मरीजों को भर्ती करने बरामदे में बेड की व्यवस्था की है। इसके लिए बकायदा पंखे व लाइट लगाई गई है। लेकिन मरीजों को गर्मी से राहत देने कूलर की व्यवस्था नहीं है। इससे बरामदे में भर्ती मरीज व परिजन दोपहर में पसीना-पसीना हो जाते हैं।

वार्डों में एक-एक कूलर
अस्पताल प्रबंधन ने हर वार्ड में एक-एक कूलर की व्यवस्था की है। कर्मचारी एक कूलर में ही नियमित रूप से पानी नहीं डाल रहे हैं। इससे कूलर भी गर्म हवा फेंक रहा है। अस्पताल में मेडिकल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, महिला जनरल वार्ड, चाइल्ड वार्उ, प्रसूति वार्ड, महिला-पुरुष सर्जिकल वार्ड में एक-एक कूलर लगाए हैं। वहीं बरामदे में भर्ती मरीजों को गर्मी से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अस्पताल में कूलर व पंखों की मरम्मत कराई गई है। ताकि मरीजों को गर्मी में किसी प्रकार की परेशानियां का करना न पड़े। ठण्डा पानी के लिए पर्याप्त व्यवस्था है। खराब कूलर को भी सुधारा गया है। ओपीडी अंदर होने के कारण शेड बनाने की आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ हेल्थ सर्विसेस ने भी सर्कुलर जारी किया।
डॉ. योगेन्द्र चौहान, आरएमओ जिला अस्पताल बैकुंठपुर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो