scriptफाजिलनगर प्रत्याशी गंगा सिंह कुशवाहा के विरोध में उतरे भाजपा नेता  | bjp leaders protest against fazilnagar constituency candidate ganga singh kushwaha | Patrika News

फाजिलनगर प्रत्याशी गंगा सिंह कुशवाहा के विरोध में उतरे भाजपा नेता 

locationकुशीनगरPublished: Jan 18, 2017 08:47:00 pm

पार्टी आलाकमान से प्रत्याशी बदलने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे भाजपाई 

bjp

bjp

कुशीनगर. बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची आते ही विरोध का भी सिलसिला शुरू हो गया है। उम्मीदवारों की पहली सूची में जिले के फाजिलनगर सीट से बीजेपी ने इस सीट से विधायक गंगा सिंह कुशवाहा को टिकट दिया है। अब गंगा सिंह कुशवाहा के विरोध में बीजेपी नेता सड़क पर उतर आये हैं। 



बता दें कि कुशीनगर जनपद के फाजिलनगर विधानसभा सीट से भाजपा के निवर्तमान विधायक गंगा सिंह कुशवाहा पर विश्वास जताते हुए पार्टी ने पुनः प्रत्याशी घोषित किया है. गंगा सिंह कुशवाहा के प्रत्याशी घोषित होते ही नाराज चल रहे पार्टी कार्यकर्ताओं का गुस्सा सतह पर आ गया। 


बुधवार को जिले के दुदही मंडल के पूर्व महामंत्री जीतेन्द्र गुप्ता, भाजपा कार्यकर्ता चंचल कुशवाहा की अगुआई में भाजपा कार्यकर्ताओं भाजपा के निवर्तमान विधायक व प्रत्याशी गंगा सिंह कुशवाहा की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और दुमही तिराहे पर उनका पुतला फूंक दिया।

भाजपा कार्यकर्ता ” गंगा सिंह कुशवाहा, मुर्दाबाद व ऐसा प्रत्याशी नहीं चाहिए” के नारे लगा रहे थे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि निवर्तमान विधायक व घोषित भाजपा प्रत्याशी पांच वर्ष तक निष्क्रिय रहें है. पार्टी को उनके बदले मे दूसरा प्रत्याशी घोषित करना चाहिए।


बीजेपी ने 15 जनवरी को विधानसभा चुनाव के पहले उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमेंं यूपी के 149 सीटों पर विधानसभा प्रत्याशी की घोषणा की गई थी। कुशीनगर जिले के एकमात्र सीट फाजिलनगर पर बीजेपी ने प्रत्याशी घोषित किया था। 2012 के विधानसभा चुनाव में फाजिलनगर से गंगा सिह कुशवाहा ने चुनाव जीता था, जिसके आधार पर बीजेपी ने एक बार फिर उन्हीं पर भरोसा जताया है।


हालांकि इस विरोध प्रदर्शन के बाद बीजेपी का कलह भी सामने आ गया है। जिस तरह से गंगा सिंह कुशवाहा का विरोध हो रहा है कि देखना होगा आने वाले दिनों में बीजेपी इस मुसीबत से कैसे निपट पाती है। 


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो