scriptपूर्व ग्राम प्रधान राज किशोर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल | Police arrested Former Village Head Raj Kishor Singh in Kushinagar Hindi News | Patrika News
कुशीनगर

पूर्व ग्राम प्रधान राज किशोर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

कुशीनगर जिले के सरया गांव के पूर्व ग्राम प्रधान राज किशोर सिंह पर है जालसाजी व अभिलेखों से छेड़छाड़ का मुकदमा

कुशीनगरJul 16, 2017 / 09:36 am

वाराणसी उत्तर प्रदेश

Former Village Head Raj Kishor Singh

Former Village Head Raj Kishor Singh

कुशीनगर. समाधान दिवस पर पहुंचे सरया गांव के पूर्व ग्राम प्रधान को कुबेरस्थान की पुलिस ने थाने के गेट के पास से शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूर्व ग्राम प्रधान के खिलाफ एक मुकदमे में काफी दिनों से वारंट था, लेकिन गिरफ्तारी नहीं होने से वह वांछित चल रहे थे। 





मिली जानकारी के मुताबिक, कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सरया गांव के पूर्व प्रधान राज किशोर सिंह के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर कुबेरस्थान थाने में जालसाजी व अभिलेखों में छेड़छाड़ करने का केस दर्ज था। इसी केस में उनके खिलाफ काफी दिनों से वांटर था लेकिन गिरफ्तारी न होने से वह वांछित चल रहे थे। शनिवार को किसी ने थानाध्यक्ष कुबेरस्थान अमित कुमार राय को सूचना दिया कि वांछित पूर्व ग्राम प्रधान थाने गेट पर खड़े हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने थाने में पुलिस कर्मियों की मदद से दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान को जेल भेज दिया है।

Home / Kushinagar / पूर्व ग्राम प्रधान राज किशोर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो