scriptनैनीताल में निर्माणाधीन मकान ढहने से लखीमपुर के आठ मजदूरों की मौत | House demolishes in Nainital kills 8 Lakhmipur labours | Patrika News
लखीमपुर खेरी

नैनीताल में निर्माणाधीन मकान ढहने से लखीमपुर के आठ मजदूरों की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामगढ़ में एक निर्माणाधीन मकान ढहने से आठ मजदूरों की मौत हो गई.

लखीमपुर खेरीDec 10, 2016 / 11:43 pm

Abhishek Gupta

house Demolish

house Demolish

लखीमपुर- उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामगढ़ में एक निर्माणाधीन मकान ढहने से आठ मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वाले मजदूर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के रहने वाले थे। हादसे में घायल एक मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

कहा जा रहा है कि रामगढ़ के गागर क्षेत्र में संतोष कुमार के मकान को तोड़कर दोबारा से बनाया जा रहा था जिस दौरान निर्माणाधीन मकान भरभरा कर गिर पड़ा। 

इस हादसे में वहां मौजूूद सभी मजदूर मलबे में दब गए। आनन-फानन में आस-पास के लोगों ने पुलिस को बुलाया और खुद से भी मलबेे में दबे लोगों को निकालना शुरू किया। मलबे से आठ मजदूरों के शव को निकाल लिया गया है। गंभीर रूप से घायल एक मजदूर को पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।

मौके पर पहुंचे भवाली के कोतवाल इंद्र सिह राणा ने बताया कि हादसे के समय मकान का मालिक संतोष वहां नहीं मौजूद था।उसका मुनीम मजदूरों से काम करा रहा था। उन्होंने बताया कि मरने वाले मजदूर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के रहने वाले थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो