scriptरहना है मानसून में चुस्त-दुरूस्त तो अपनाएं ये टिप्स | Adopt these tips to stay active in monsoon | Patrika News

रहना है मानसून में चुस्त-दुरूस्त तो अपनाएं ये टिप्स

Published: Aug 04, 2015 12:35:00 am

अगर आप भी इस मानसून के मौसम में अपने आपको खूबसूरत व फिट रखना चाहते हैं तो अपनाएं ये टिप्स

Monsoon Fitness

Monsoon Fitness

फैशन के इस दौर में हर कोई अपने आपको खूबसूरत व फिट दिखाना चाहता है। वे अपने लाइफ स्टाइल में खूबसूरत बनने और दिखने के लिए अनेक तरीके अपनाते हैं। जैसे-स्टाइलिस्ट कपड़े, जुते, हेयर स्टाइल और अपने आपको स्वस्थ्य व खूबसूरत बनाने के लिए व्यायाम करते हैं। ये सभी व्यक्ति के लाइफस्टाइल का हिस्सा है। अगर आप भी इस मानसून के मौसम में अपने आपको खूबसूरत व फिट रखना चाहते हैं तो अपनाएं ये टिप्स-
monsoon-fitness-1-55bfb95d69179_l.jpg”>
-आमतौर पर आप एक तय समय पर सैर या जिम के लिए जाते हैं। घर में भी एक तय समय पर ही व्यायाम करें और वैसे ही कपड़े पहनें, जैसे सैर या जिम जाते वक्त पहनते हैं। आसान से वार्म-अप से शुरूआत करें। कुछ मिनट फर्श पर दौड़ने जैसे व्यायाम से शुरूआत करें।

-घर में व्यायाम करने के लिए कूदने की रस्सी और कसाव लाने वाले बैंड जैसे कुछ आसान से व्यायाम उपकरण खरीद लें। ये बढिया विकल्प हैं, क्योंकि आप इनका इस्तेमाल अगले मानसून में घर में दोबारा कर सकते हैं।

-आपके घर की सीढियां अपने आप में व्यायाम का एक बेहतरीन उपकरण हैं। आप कुछ मिनट के लिए सीढियां चढ़ने-उतरने का व्यायाम कर सकते हैं।

-पुश-अप्स तथा ऊठक-बैठक मांसपेशियां मजबूत बनाने वाली अच्छी कसरत है।

-योग करें। यह मानसून के दौरान होने वाली आम समस्या श्वास समस्या को घटाने में भी मदद करता है।

-अगर आपको डांस अच्छा लगता है, तो ऎसे दिल खोलकर डांस करें कि मानो आपको कोई नहीं देख रहा है। यह मानसून में घर में की जाने वाली कसरत को मजेदार बनाने का एक तरीका है।

-घर के काम आपको फिट रखने का एक बेहतरीन तरीका हैं। कसरत के तौर पर आलों, दराजों, पूरे घर साफ की सफाई करें। बर्तन धुल लें और कपड़े हाथ से धुलें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो