script

लॉन्ग स्कर्ट कम प्लाजो है फैशन में

Published: Jul 23, 2017 04:34:00 pm

ट्रेंड अलर्ट : बारिश के मौसम में बॉटम वियर के साथ कीजिए फ्यूजन एक्सपेरिमेंट

long skirt

long skirt

यदि आप मानसून को रिच करने की जुगत में हैं तो इस बार ऐसी फ्लेयर्ड प्लाजो पैंट्स को जगह दीजिए, जो आपके लिए लॉन्ग स्कर्ट का भी काम करें। आकर्षक प्रिंट के साथ ये प्लाजो पैंट्स बारिश के मौसम में आपको कम्फर्ट के साथ स्टाइल भी देंगी।

रेगुलर फिट

आप कमर से रेगुलर फिट प्लाजो पसंद करती हैं तो इसे आप स्ट्रेचेबल फेब्रिक में तैयार करवाएं। इस पर मल्टीकलर प्रिंट सबसे ज्यादा अच्छा लगेगा। आप इसकी बॉटम लाइन के साथ भी एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।  

इस लुक के लिए आप वाइट क्रॉप टॉप पहनें और इसके साथ पूरी लंबाई की फ्लेयर्ड प्लाजो पैंट को मैच कराएं। फुटवियर में बीज स्टिलेटो पहनी जा सकती हैं। बाल खुले रखें तथा बड़ी ईयर रिंग्स के साथ लुक को और निखारें।  

यूनीफॉर्म फ्लेयर्ड 

आप ऐसी प्लाजो पैंट्स चुनें, जो लूज फिट हो तथा नीचे से यूनीफॉर्म फ्लेयर्ड हो। यह साइड से देखने पर आपको लॉन्ग स्कर्ट का लुक देगी और आगे व पीछे से प्लाजो का। इस पर ज्यॉमेट्रिक प्रिंट सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। प्रिंट एक समान हों तथा पूरा स्पेस प्रिंट से भरा नजर आए।

यदि डार्क कलर का टॉप पहन रही हैं तो इसके साथ आप ब्लू और वॉइट प्लाजो चुन सकती हैं। बारिश में कॉटन-क्रेप फैब्रिक अच्छा रहेगा।  

लॉन्ग स्कर्ट कम प्लाजो के साथ आप क्रॉप टॉप के साथ ही शर्ट और ब्लाउज भी पेयर कर सकती हैं। इसके अलावा मौसम ठंडा होने पर आप जैकेट्स के साथ भी इसको पहन सकती हैं।  

ट्रेंडिंग वीडियो