scriptइस शहद की कीमत है 25 लाख रुपए किलो, बनता है इस तरह | Royal Jelly Honey is sold over 25 lkh rupees per kg. | Patrika News

इस शहद की कीमत है 25 लाख रुपए किलो, बनता है इस तरह

Published: Apr 11, 2016 07:36:00 pm

आपको यह जानकर आश्चर्य ही होगा कि शहद की कीमत एक लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक होती है

royal jelly honey

royal jelly honey

बाजार में भले ही शहद 500 से 1000 रुपए किलो मिलता है लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य ही होगा कि शहद की कीमत एक लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक होती है। खास तौर पर अगर शहद ‘रॉयल जेली’ हो तो आपको एक किलो शहद खरीदने के लिए 25 लाख रुपए चुकाने पड़ेंगे।

क्या रॉयल जेली शहद
दरअसल रॉयल जेली मधुमक्खियों की ग्रंथि से झरने वाला पदार्थ है। यह रानी मधुमक्खी का भोजन होता है साथ ही छत्ते में मौजूद मधुमक्खियों के छोटे लार्वा (बच्चे) भी इसी को खाते हैं। एक किलो रॉयल जेली शहद की कीमत 20 लाख रुपए से लेकर 25 लाख रुपए तक हो सकती है। इस शहद में पोलोन ग्रेन्यूल्स होते हैं जो लगभग 20 से अधिक बीमारियों के उपचार में प्रयोग किया जा सकता है।

क्यों है इतना महंगा
रॉयल जेली को कई बीमारियों के उपचार में काम लिया जाता है। इन बीमारियों में मुख्यतया कोलेस्ट्रॉल, कैंसर, डिप्रेशन, ब्लडप्रेशर, सेक्सुअल डिजीजेज यहां तक कि एड्स भी शामिल हैं। वैज्ञानिक शोध में भी रॉयल जेली शहद के चिकित्सकीय फायदों की पुष्टि हुई है।

ऐसे तय होती है शहद की कीमत
मधुमक्खियों के शहद की कीमत वास्तव में इस बात से तय की जाती है कि मधुमक्खियों ने किस प्रजाति के फल या फूल का रस चूस कर बनाया है। आम तौर पर शहद बाजार में 500 से 1000 रुपए किलो मिल जाता है। लेकिन यही शहद अगर केसर के फूलों को चूस कर बनाया गया हो तो उसकी कीमत एक लाख रुपए से ज्यादा होगी। फूलों के अनुसार शहद की कीमत इस प्रकार होती है-

फूल कीमत प्रति किलो
केसर एक लाख रुपए
तुलसी एक हजार रुपए
खाखरो 22 हजार रुपए
स्ट्राबेरी 1400 रुपए
रायड़ा 1200 रुपए
आम 650 रुपए
सौंफ 650 रुपए
मिश्र प्रजाति के फूल 500 रुपए
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो