scriptआनंद विहार व पुणे के लिए नई ट्रेन 24 से | Anand Vihar and Pune for new trains from 24 march | Patrika News
लखनऊ

आनंद विहार व पुणे के लिए नई ट्रेन 24 से

रेल बजट 2014-15 में घोषित गोरखपुर- आनंद विहार तथा गोरखपुर- पुणे की नई
ट्रेनों का संचालन 24 मार्च से होगा। दोनों ट्रेनें लखनऊ के रास्ते चलायी
जाएगी।

लखनऊMar 19, 2015 / 01:45 pm

वेंकट विजय

लखनऊ। रेल बजट 2014-15 में घोषित गोरखपुर- आनंद विहार तथा गोरखपुर- पुणे की नई ट्रेनों का संचालन 24 मार्च से होगा। दोनों ट्रेनें लखनऊ के रास्ते चलायी जाएगी, जिससे यहां के लोगों को भी सुविधा मिलेगी। ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के लिए गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ ने समय दे दिया है। यह जानकारी बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि गोरखपुर-पुणो साप्ताहिक एक्सप्रेस (15029) बृहस्पतिवार को गोरखपुर शाम 17.25 रवाना होकर लखनऊ रात 22.20 बजे लखनऊ तथा पुणो शनिवार तड़के 4.05 बजे पहुंचेगी। वापसी में पुणे -गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस (15030) शनिवार को पुणे पूर्वाह्न 10.45 बजे चलकर अगले दिन शाम 16.15 बजे तथा गोरखपुर रात में 21.50 बजे पहुंचेगी।

गोरखपुर- आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस (15097) गुरुवार को रात 20.55 बजे चलकर देर रात 1.55 बजे लखनऊ व सुबह 10.25 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस (15098) बुधवार अपराह्न 15.55 बजे चलकर लखनऊ रात में दो बजे तथा तड़के 5.35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

Home / Lucknow / आनंद विहार व पुणे के लिए नई ट्रेन 24 से

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो