scriptसावन का मज़ा किरकिरा कर देंगी ये चीज़ें, जानिए क्या खाएं क्या नहीं  | barish mein kya khaye kya na khaye | Patrika News

सावन का मज़ा किरकिरा कर देंगी ये चीज़ें, जानिए क्या खाएं क्या नहीं 

locationलखनऊPublished: Jul 22, 2017 12:17:00 pm

बारिश का महीना किसे नहीं अच्छा लगता।

barish

barish

लखनऊ। बारिश का महीना किसे नहीं अच्छा लगता। लेकिन अगर बारिश में हमारी तबियत में कही कोई गड़बड़ी आ जाए तो वहीं पूरा मज़ा किरकिरा हो जाता है। हमारा स्वास्थ ख़राब होने का मुख्य कारण बारिश में हम किस तरह के भोजन का सेवन कर रहे हैं इस पर निर्भर करता है। बारिश में कीटाणु व बैक्टीरिया की बहुत अधिकता हो जाती है जिसका सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। 

आयुर्वेद के अनुसार लगभग 80 प्रतिशत बीमारियां डाइजेस्टिव सिस्टम की गड़बड़ी के कारण ही होती है। ऐसे में डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त रखने के लिए आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें खाने से हमें बचना चाहिए। बारिश में क्या खाएं और क्या न खाएं ये बताएंगी राजाजीपुरम की हेल्थ एक्सपर्ट शुभ्रा शर्मा। 


तरबूज और ख़रबूज़ा 

बरसात के मौसम में तरबूज और खरबूज जैसे पानी वाले फल खाने से अक्सर बचना चाहिए। ये फल शरीर में सूजन का कारण बन जाते है। इसकी जगह आप अपने आहर में लीची जैसे फलों को शामिल करें। लीची में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, विटामिन ए और बी कॉम्प्लेक्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो मानसून होने वाली कई बीमारियों से व्यक्ति का बचाव करते हैं। 

खाएं खट्टे फल

मानसून दूध की जगह दही लेना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके साथ ही टमाटर, नींबू जैसे खट्टे फलों को भी खाने से बचना चाहिए क्योंकि ये शरीर में वॉटर रिटेंशन को बढ़ाते हैं। 

चाय-कॉफी का सेवन

सावन के मौसम में लोग अक्सर चाय-कॉफी का सेवन जरूर से ज्यादा करने लगते करते हैं। जिसकी वजह से उनकी उनकी बॉडी डिहाइड्रेट होनी शुरू हो जाती है। ऐसे में शरीर को डिटॉक्सीफाई करने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। 

आड़ू का सेवन करें 

आडू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इस फल को खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होने के साथ-साथ इंफेक्शन से होने वाली बीमारियों का खतरा भी कम हो जता है।

पकौड़ों से बचें 

सावन के व्रत में अपने देखा होगा कि लोग आलू की चाट-पकौडी खाते हैं। लेकिन ये सभी तली-भूनी चीजें पेट में सूजन, पेट खराब होने का कारण बनती हैं इसलिए इन्हें एवॉइड करें। 


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो