scriptCM अखिलेश ने दिया डबल दिवाली गिफ्ट, राज्य कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले | CM Akhilesh Yadav approves double bonus for state government employees | Patrika News

CM अखिलेश ने दिया डबल दिवाली गिफ्ट, राज्य कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

locationलखनऊPublished: Oct 26, 2016 08:58:00 am

चुनावी साल में CM अखिलेश ने राज्य कर्मचारियों के लिए तोहफों की झड़ी लगा दी है।

akhilesh yadav

akhilesh yadav

लखनऊ. प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनावी साल में दोगुने बोनस का तोहफा दिया है। अब दीपावली से पहले प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को साढ़े तीन हजार रुपए की जगह सात हजार रुपए बोनस दिया जाएगा।

akhilesh yadav

दीपावली से पहले मिल जाएगा वेतन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह फैसला मंगलवार को वित्त विभाग के एक प्रस्ताव पर किया है। मुख्यमंत्री ने दीपावली से पहले प्रदेश के 22 लाख कर्मचारियों और शिक्षकों वेतन देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।

akhilesh yadav

जल्द आएगा आदेश
खास बात यह है कि सीएम ने केंद्र के समान बोनस देने का फैसला किया है। पहले माना जा रहा था कि बोनस और वेतन कहीं सपा के पारिवारिख झगड़े में न फंस जाए। प्रमुख सचिव डा. अनूप चंद्र पांडेय ने दीपावली से पहले बोनस और वेतन बांटने के निर्देश संबंधित वित्त सचिव को दिए थे लेकिन फाइल मंजूर नहीं हो पाई थी। अब आदेश जल्द जारी हो जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो