scriptयूपी के एक लाख 7 हजार 452 गांवों की 22 करोड़ आबादी को सुरक्षा देगी ‘डायल 100’ | Dial 100 will provide security to 22 million people of Uttar Pradesh CM Akhilesh Yadav Visit at Project | Patrika News

यूपी के एक लाख 7 हजार 452 गांवों की 22 करोड़ आबादी को सुरक्षा देगी ‘डायल 100’

locationलखनऊPublished: Sep 22, 2016 09:26:00 am

Submitted by:

Sudhir Kumar

आधुनिक तकनीक और संचार साधनों के चलते अपराध के तरीके भी बदल गए हैं। इसका मुकाबला अत्याधुनिक तकनीक और संसाधनों को अपनाकर ही किया जा सकता है।

CM Akhilesh Yadav Visit Dial 100 Project

CM Akhilesh Yadav Visit Dial 100 Project

लखनऊ. ‘डायल 100’ परियोजना प्रदेश के सभी 75 जनपदों में नगरीय तथा दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में निवास करने वाले सभी नागरिकों को जन सुरक्षा की आपातकालीन सेवाएं प्रदान की जाएंगी जो प्रदेश के 75 जिलों, 689 शहरों व कस्बों और 1,07,452 गांवों में निवास करने वाली 22 करोड़ की जनसंख्या को कवर करेगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को ‘डायल 100’ परियोजना का मुआयना किया। इस दौरान डीजीपी जावीद अहमद सहित कई पुलिस के आला अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान देखा क‌ि डायल 100 का काम कैसे होता है। इस मौके पर उन्होंने कहा, हमारी कोशिश है कि डायल 100 सेवा लोगों को बेहतर तरीके से और जल्दी मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता में सुरक्षा को लेकर भरोसा और बढ़ेगा। पुलिस पर बड़ी जिम्मेदारी है, साथ ही, चुनौतियां भी बड़ी हैं। क्योंकि आधुनिक तकनीक और संचार साधनों के चलते अपराध के तरीके भी बदल गए हैं। इसका मुकाबला अत्याधुनिक तकनीक और संसाधनों को अपनाकर ही किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- प्रदेश के 75 जिलों, 689 शहरों व कस्बों को कवर करेगी ‘डायल 100’
सीएम ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जनता को इस सेवा का लाभ तुरंत मिलेगा और 15 मिनट में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचेगी। उन्होंने कहा क‌ि समाजवादी पार्टी के कामों को जनता सालों-साल याद रखेगी। बता दें कि डायल 100 सेवा प्रदेश में पहले से ही चल रही है। ये सीएम की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। समाज में सभी लोग चाहते हैं कि अपराध और बुरा काम करने वाले लोग जेल जाएं, इसके लिए पुलिस को उपलब्ध संसाधनों और सुविधाओं पर ध्यान देना होगा। सीएम ने कहा कि इसका उद्देश्य लोगों को उच्च स्तर की आकस्मिक जन सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध कराना है। यह परियोजना विश्व की सबसे बड़ी एकीकृत आपातकालीन सेवा होगी।
परियोजना में 25 हजार ट्रेंड कर्मचारी करेंगे काम
डायल 100 इस परियोजना के शुरू हो जाने पर ‘100 नम्बर डायल करने के 10-15 मिनट के अंदर ही पुलिस पहुंच जाएगी और कॉलर की मदद करेगी। इस परियोजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए इसमें 25,000 कर्मचारी लगाए जाएंगे, जिन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो